Home Breaking News यह बहुत ही शर्मनाक है कि केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भाजपा शासित तीनों दिल्ली नगर निगमों के सबसे गंदे शहरो में निचले स्तर पर रखा है- चौ0 अनिल कुमार
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

यह बहुत ही शर्मनाक है कि केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भाजपा शासित तीनों दिल्ली नगर निगमों के सबसे गंदे शहरो में निचले स्तर पर रखा है- चौ0 अनिल कुमार

Share
Share

मुख्य संवाददाता,

………………………..नई दिल्ली

भाजपा 15 वर्षों से दिल्ली नगर निगम में और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सत्तासीन है। परंतु दिल्ली नगर निगम ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की ओर कोई ध्यान नही दिया, जिसके कारण राजधानी में गंदे पानी के भराव, कचरे के पहाड़ और नाले ओवरफलो बह रहे है।- चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली, 21 अगस्त, 2020 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 अभियान में भाजपा शासित तीनों दिल्ली नगर निगमों के सबसे गंदे शहरो की श्रेणी में रखा गया है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार राजधानी की बदहाल दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है, दोनो ने आंतरिक संघर्ष, अक्षमता और असहयोग के चलते दिल्ली को साफ-सुथरा बनाए रखने में पूरी तरह उपेक्षा की है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि यह विडम्बना है कि केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे हुआ, और तीनों नगर निगम स्वच्छता में 47 शहरों के सर्वे में सबसे निचले स्थान पर रहा।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली पर चिराग तले अंधेरा पूरी तरह चरितार्थ करता है क्योंकि भाजपा पिछले 15 वर्षों से दिल्ली नगर निगम में सत्तासीन है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार है। परंतु दिल्ली नगर निगम ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की ओर कोई ध्यान नही दिया और राजधानी में गंदे पानी के भराव, कचरे के पहाड़ और नाले बह रहे है। उन्होंने कहा कि अरविन्द सरकार भी दिल्ली को मिले गंदगी के तमगे की बराबर की भागीदार है क्योंकि वह भी 6 साल से सत्ता में है और राजधानी को साफ-सुथरा बनाऐ रखने के लिए कुछ नही किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो दिल्ली की वर्तमान दुदर्शा में पहुचाने के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि इनके अंहकार और आपसी संघष के कारण प्रशासन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

See also  विभिन्न सवालों ले एआईएसएफ का प्रजातंत्र स्मारक समीप एक दिवसीय संकेतिक भूख हड़ताल

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली दिल्ली की सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में साफ-सुथरी और चमकती रही, उस समय दिल्ली दुनिया में साफ-सुथरे शहरों में नम्बर वन पर रही।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जबसे भाजपा दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आई है, राजधानी में सफाई एक प्रमुख मुद्दा रहा है, क्योंकि वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों अचानक हड़ताल करते है और इन हालातों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर दोष लगाते रहे है। हालांकि उन्हें हर जगह फैले कचरे के ढेरों और वहां पैदा हुए भरमार मच्छरों से कोई लेना देना नही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में शहर की अस्वच्छता के कारण बढ़े डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरियां के मामले गवाह है।

उन्होंने कहा कि यह आने वाले प्रत्येक वर्ष विशेषता बन गई है कि पहली बारिश के संकेत के साथ ही दिल्ली में जल-भराव हो जाता है, क्योंकि भाजपा और आम आदमी पार्टी, दोनों सरकारें डिसिल्टिंग कार्य को कोई महत्व नहीं देती हैं, जबकि कांग्रेस शासन में डिसिल्टिंग कार्य मई के अंत तक पूरा हो जाता था।

 

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...