Home राष्ट्रीय युवाओं से की PM मोदी ने विवेकानंद के शिकागो भाषण को पढ़ने की अपील
राष्ट्रीय

युवाओं से की PM मोदी ने विवेकानंद के शिकागो भाषण को पढ़ने की अपील

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के उस भाषण को पढ़ने की अपील की है, जो उन्होंने वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित हुई धर्म संसद में दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण के टेक्स्ट का लिंक भी ट्विटर पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को आचार्य विनोबा भावे को भी उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, आज, 11 सितंबर को हम भारत में दो महत्वपूर्ण मील के पत्थर चिह्न्ति करते हैं। आचार्य विनोबा भावे की जयन्ती और जिस दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में अपना उत्कृष्ट भाषण दिया। इन महापुरुषों के पास पूरी मानवता को सिखाने के लिए बहुत कुछ है।

उन्होंने आगे कहा, 1893 में स्वामी विवेकानंद के संबोधन ने भारत के लोकाचार की भावना और उन मूल्यों का पूर्ण प्रदर्शन किया जो हमारी भूमि का एक अभिन्न अंग हैं। मैं युवाओं से उनके भाषण को पढ़ने का आग्रह करता हूं।

बता दें कि कोलकाता में 12 जनवरी, 1863 को जन्मे स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो की धर्म संसद में वर्ष 1893 में भाषण देकर सनातन धर्म और संस्कृति की पूरी दुनिया में छाप छोड़ी थी। उन्होंने कहा था, मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से हूं जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है। हम सिर्फ सार्वभौमिक सहिष्णुता पर ही विश्वास नहीं करते बल्कि, हम सभी धर्मों को सच के रूप में स्वीकार करते हैं।

See also  शकुनी ने शिवपाल को हराने के लिए किये खर्च 52 लाख
Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

‘ऑपरेशन सिंदूर अभी सिर्फ स्थगित’, PM Modi बोले- पाक को कसौटी पर परखेंगे

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार 12 मई की रात 8 बजे...

Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

नाभा जेल ब्रेक कांड में फरार खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, NIA ने बिहार के मोतिहारी से पकड़ा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को कुख्यात खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर...

Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह, पाकिस्तान पर अब भारत का समुद्री अटैक

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जम्मू और अन्य तीन राज्यों में किए गए हमलों...