Home Breaking News रविवार को डेनमार्क की PM ताज का करेंगी दीदार, आम पर्यटकों के लिए 2 घंटे रहेगा बन्द
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

रविवार को डेनमार्क की PM ताज का करेंगी दीदार, आम पर्यटकों के लिए 2 घंटे रहेगा बन्द

Share
Share

आगरा। रविवार सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल के दीदार का ख्वाब संजोए हैं, तो आपका यह ख्वाब अधूरा रह जाएगा। रविवार को सूर्योदय से सुबह 7:30 बजे तक ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन की विजिट के चलते ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। आगरा किला में पर्यटकों को सुबह 7:30 से 10 बजे तक प्रवेश नहीं मिलेगा।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन रविवार को आगरा आ रही हैं। उनका ताजमहल और आगरा किला देखने का कार्यक्रम है। वीआइपी विजिट के चलते दोनों स्मारकों में पर्यटकाें को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने वेबसाइट पर ताजमहल और किला की बंदी के समय की जानकारी स्क्राॅल के माध्यम से दी है। इसके अनुसार ताजमहल सूर्योदय से सुबह 7:30 बजे तक और आगरा किला सुबह 7:30 से 10 बजे तक बंद रहेगा। इस अवधि में कोई भी पर्यटक स्मारक में प्रवेश नहीं पा सकेगा और उसे इंतजार करना पड़ेगा। एएसआइ के नियमानुसार ताजमहल सूर्योदय से आधा घंटे पहले और अन्य सभी स्मारक सूर्योदय के समय खुलते हैं। डेनमार्क की एडवांस टीम ने सुरक्षा व विजिट की तैयारियों को बुधवार को ताजमहल की विजिट की थी। टीम का शुक्रवार को भी विजिट का कार्यक्रम है।

कोरोना काल में वीआइपी विजिट को पहली बंदी

मार्च, 2020 से भारत में शुरू हुए कोरोना वायरस के संक्रमण काल में यह पहली वीआइपी विजिट होने जा रही है, जिसमें ताजमहल बंद रहेगा। 24 फरवरी, 2020 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विजिट को ताजमहल बंद रहा था। उसके बाद ऐसा कोई वीआइपी नहीं आया, जिसके लिए स्मारक को बंद रखा गया हो।

See also  कानपुर पुलिस की लापरवाही: कूड़ेदान में मिली महिला अपराधों से जुड़ी फाइल्स, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

अभी फाइनल कार्यक्रम होना है जारी

डीएम आगरा पीएन सिंह द्वारा एएसआइ को डेनमार्क की प्रधानमंत्री की विजिट के आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक आगरा किला बंद रखा जाएगा। एएसआइ ने समय के अनुसार वेबसाइट पर स्मारकों की बंदी की जानकारी दी है। कार्यक्रम में बदलाव होने पर इसे संशोधित कर दिया जाएगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...