Home Breaking News रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्‍तरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Breaking NewsUttrakhandराजनीतिराज्‍य

रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्‍तरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Share
Share

विकासनगर। युवा कांग्रेस विकासनगर के कार्यकत्‍ताओं ने अध्यक्ष यश शर्मा के नेतृत्व में एक ही महिने में रसोई गैस सिलेंडर पर दो बार बढ़े 100 रुपये के विरोध में बाबुगढ़ चुंगी पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

इस दौरान यश शर्मा ने कहा भाजपा सरकार में देश गर्त की ओर जा रहा है। आमजन का जिना मुश्किल हो गया है। महंगाई की मार से जनता त्रस्त हो गई है। भाजपा के शासन में रोज रोज महंगाई बढ रही है, राशन पानी तेल सब महंगा हो गया है। बेरोजगारी चरम पर है ओर भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। भाजपा देश का सारा कारोबार अंबानी और अडानी को सौंप देना चाहती है।

किसान युवा सब भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं। रोज रोज जनता के ऊपर नए नए कानून थौपे जा रहे हैं। तानाशाही चरम पर है किसान और युवा आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। इस मौके पर सुंदर सिंह चौहान, साहिल पठान, साकिब, विनोद, विशाल, रुचिन, साक्षी, फातिमा, सुनैना, समीर, अशवनी, प्रशांत, नौशाद, रियाज, जैनब, शैलेश, रौनक, मोहित और शाविर आदि मौजूद थे।

See also  कोरोना काल में क्यों हो रहा है 'डबल निमोनिया', जानिए लक्षण और बचाव
Share
Related Articles