Home Breaking News राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम ट्रेन से पहुंच रहे कानपुर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम ट्रेन से पहुंच रहे कानपुर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Share
Share

कानपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शुक्रवार को The Royal Presidential Train से सेंट्रल स्टेशन पर शाम 7:45 बजे पहुंचेंगे। वहां से 10 मिनट बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व यहां तैयारियों को पुख्ता कर लिया गया है। सुबह से ही प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद है। बता दें कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्​देनजर यहां कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म्स में भी बदलाव किया गया है।

25 से 28 जून तक के दौरे में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द यहां विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों से मिलेंगे और उनका हालचाल लेंगे। शहर के विकास पर भी चर्चा करेंगे। 27 को वे अपने गांव परौंख जाएंगे। वहां से पुखरायां में आयोजित कार्यक्रम भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर कानपुर नगर और कानपुर देहात जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को उनका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। वे किन लोगों से मिलेंगे इसकी सूची भी प्रशासन को भेज दी गई है।

15 साल बाद राष्ट्रपति का ट्रेन में सफर

ऐसा 15 साल बाद हो रहा है जब कोई मौजूदा राष्ट्रपति रेल यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने दिल्ली से देहरादून तक की रेल यात्रा की थी। जहां उन्हें इंडियन मिलेट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शामिल होना था।

राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व हुआ ट्रायल: कानपुर देहात के पुखरायां व परौंख में राष्ट्रपति के आगमन के एक दिन पहले एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर का सफल ट्रायल किया गया। दो हेलीकॉप्टर दोनों जगह के हेलीपैड पर उतरे। इस दौरान एयरफोर्स के अधिकारियों ने प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की।

आज कुछ ऐसा होगा राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम: 

  • 6:00 बजे शाम ट्रेन झींझक स्टेशन पहुंचेगी। यहां परिवार के सदस्यों के साथ वह अपने मित्रों से भी मिलेंगे। 15 मिनट बाद यहां से रवाना होंगे।
  • 6:35 बजे रूरा स्टेशन पहुंचेंगे। यहां भी 15 मिनट रुकने के बाद रवाना होंगे।
  • 7:45 बजे वह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
  • 7:55 बजे स्टेशन से रवाना होंगे।
  • 8:05 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
See also  सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप के दोषी की फांसी पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

26 जून काे करेंगे भेंट: 

  • पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार लोगों से मुलाकात करेंगे।

27 जून को यूं रहेगा कार्यक्रम: 

  • 8:15 बजे सुबह सर्किट हाउस से सिविल एयरोड्रम जाएंगे।
  • 8:35 बजे हेलीकाप्टर से कानपुर देहात के परौंख गांव के लिए रवाना होंगे।
  • 9:05 बजे परौंख पहुंचेंगे। वहां अपनों से मिलेंगे।
  • 9:25 बजे से 9:55 बजे तक पथरी देवी मंदिर, आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र और स्कूल भ्रमण करेंगे।
  • 9:55 बजे पर वीरांगना झलकारी बाई इंटर कालेज जाएंगे।
  • 10:5 बजे से 10:15 तक उनका समय आरक्षित रहेगा।
  • 10:15 बजे वह कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। वहां 11.45 बजे तक रहेंगे। कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
  • 11:50 से लेकर 12:20 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगे।
  • 12:30 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। दस मिनट बाद रवाना होंगे।
  • 1:00 बजे दोपहर पुखरायां हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
  • 1:20 बजे से 10 मिनट तक का समय आरक्षित रहेगा।
  • 1:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • 2:30 कार्यक्रम समापन के बाद चार बजे तक लंच के लिए उनका समय आरक्षित रहेगा।
  • चार बजे से 4:30 बजे तक वह अपने मित्र सतीश चंद्र मिश्र के यहां रहेंगे।
  • 4:40 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 4:50 बजे पुखरायां से हेलीकाप्टर से कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
  • 5:20 बजे सिविल एयरोड्रम पहुंचेंगे। वहां से 5:50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

28 जून को होंगे रवाना: 

  • 10:00 बजे सुबह सर्किट हाउस से निकलकर 10:10 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचेंगे।
  • 10:20 बजे प्रेसीडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...