Home Breaking News रिद्धिमा से लेकर रवीना टंडन तक, मदर्स डे पर सेलेब्स ने मां के साथ शेयर की खास फोटो
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

रिद्धिमा से लेकर रवीना टंडन तक, मदर्स डे पर सेलेब्स ने मां के साथ शेयर की खास फोटो

Share
Share

नई दिल्ली। पूरे देश में रविवार (9 मई) को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास दिन को लोग अपनी मां को समर्पित करते हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां को खास अंदाज में मदर्स डे की बधाई दी है। रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने चाहने वालों को लिए खास तस्वीरें- वीडियो साझा करती रहती हैं।

रिद्धिमा कपूर ने मदर्स डे के मौके पर मां नीतू कपूर के साथ खास तस्वीर साझा की है। इस में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं। रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर की यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा कपूर ने मां के लिए खास पोस्ट लिखते हुए उन्हें मदर्स डे की बधाई दे ही। उन्होंने मां नीतू को मजबूत महिला बताया है।

रिद्धिमा कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं एक मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे पाला। मदर्स डे की शुभकामनाएं मेरी आयरन लेडी। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।’ सोशल मीडिया पर मां नीतू के लिए लिखा रिद्धिमा कपूर का यह खास पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर और पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं इससे पहले नीतू कपूर अपनी फिल्म ‘दो कलियां’ का एक थ्रोबैक वीडिया साझा करने की वजह से चर्चा में थीं। इस फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। हाल ही में नीतू कपूर ने साल 1968 में आई फिल्म ‘दो कलियां’ की एक वीडियो क्लिप को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

See also  क्रीज पर समय बिताना होगा वार्नर, स्मिथ को : लैंगर

इस वीडियो में नीतू कपूर मुर्गा-मुर्गी प्यार से देंखे नन्हा चूचा खेल करे… गाने पर एक्टिंग करती नजर आ रही थीं। अभिनेत्री की इस वीडियो सोशल मीडिया पर अभी तक भी काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कई फिल्मी सितारों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘सबसे प्यारा।’

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...