Home Breaking News लखनऊ में डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम ने मुठभेड़ में बांग्लादेशी डकैत हमजा को मार गिराया
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

लखनऊ में डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम ने मुठभेड़ में बांग्लादेशी डकैत हमजा को मार गिराया

Share
Share

लखनऊ के गोमतीनगर में डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम ने मुठभेड़ में बांग्लादेशी डकैत हमजा को मार गिराया। इस मुठभेड़ में तीन सिपाही भी घायल हुए है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गई है। डकैत हमजा पर 50 हजार रुपये इनाम था। 11 अक्तूबर को इसके तीन साथी गोमती नगर पुलिस ने पकड़े थे, तभी हमजा के बारे में कई जानकारियां मिली थी। हमजा को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि इन डकैतों के सहारा फ्लाईओवर के पास होने की सूचना मिली थी। इस पर ही उनकी क्राइम टीम और गोमतीनगर पुलिस वहां पहुंची थी। यहां पांच बदमाश दिखे जो पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगे थे। इस पर पुलिस ने भी गोलियां चलायी। इस फायरिंग में एक बदमाश की मौत हो गई। जबकि उसके चार साथी मौके से भाग निकले।

तीन सिपाही घायल

एडीसीपी पूर्वी सै. कासिम आब्दी ने बताया कि इस मुठभेड़ में तीन सिपाही नागेंद्र कुमार, रामनिवास और मुकेश चौधरी घायल हुए हैं। इनके हाथ व पैर में गोली लगी थी। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चार साल पहले पकड़ा गया था हमजा

पुलिस के मुताबिक हमजा ने लखनऊ में कई वारदातें की है। सात दिन पहले इनके तीन साथी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए थे। इनमें शामिल रवीउल ने हमजा को गिरोह का सरगना बताते हुए कई जानकारियां दी थी। वर्ष 2017 में गोमतीनगर में ही हमजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर, वह जल्दी ही जेल से छूट गया था। जमानत पर बाहर आते ही वह फिर से डकैती करने लगा था। हमजा के फरार साथियों का पता किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि हमजा अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात के इरादे से गोमतीनगर आया था।

See also  फिल्म रिलीज के 10 दिन पहले मेकर्स ने जारी किया आदिपुरुष का एक और ट्रेलर, दमदार लगे प्रभास
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...