Home Breaking News वार्ड सदस्य के पति के द्वारा जमकर की गई गोलीबारी, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Breaking Newsबिहारराज्‍य

वार्ड सदस्य के पति के द्वारा जमकर की गई गोलीबारी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Share
Share

 

रिपोर्ट- जीवेश तरुण

बिहार- बेगूसराय: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वार्ड सदस्य के पति के द्वारा जमकर गोलीबारी की गई है।इस गोलीबारी में एक महिला और एक पुरुष को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों के इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह वार्ड नंबर 10 की है। घायल व्यक्ति की पहचान किशुन देव महतो एवं सावित्री देवी के रूप में की गई है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। बताया जाता है कि किशुनदेव महतो के जमीन पर जबरन रात में वार्ड सदस्य के पति एवं उसके गुर्गों के द्वारा घेराबंदी किया जा रहा था। सुबह में जब इसकी जानकारी किशुन देव महतो को लगी। जब अपने जमीन पर जाकर इसका विरोध करना शुरू किया तो। उसी दौरान वार्ड सदस्य के पति मनोज महतो के द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें किशन देव और सावित्री देवी को गोली लग गई। दोनों व्यक्ति गोली लगने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और वहां से वार्ड सदस्य के पति और उसके सहयोगी मौके से हथियार लहराते हुए चलते बने। बताते चलें कि इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न बना हुआ है। फिलहाल सिंघौल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी हुई है। वही सिंघौल थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया के वार्ड सदस्य के पति और गुर्गों को गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। फिलहाल दोनों घायल व्यक्ति के इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

See also  Aaj Ka Panchang 2024: बरु​थिनी एकादशी और शनिवार व्रत, त्रिपुष्कर योग, पूरे दिन पंचक, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

TRF को आतंकी संगठन घोषित कराने में जुटा भारत, यूएनएससी में सबूत के साथ दी जानकारी

न्यूयॉर्क: भारत पहलगाम हमले में शामिल होने के संदेह में लश्कर-ए-तैयबा के छद्म...

Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडा

रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में अलंकरण समारोह

रेयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने “शिक्षा में उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास”...