Home Breaking News विकास दुबे के गांव बिकरू में लौटा लोकतंत्र, 25 साल बाद निष्पक्ष मतदान से मधु बनी ग्राम प्रधान
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

विकास दुबे के गांव बिकरू में लौटा लोकतंत्र, 25 साल बाद निष्पक्ष मतदान से मधु बनी ग्राम प्रधान

Share
Share

कानपुर। देश दुनिया में चर्चित हुए बिकरू गांव को आखिर चुनाव से अपना प्रधान मिल ही गया। 25 साल बाद चुनाव में हुए मतदान में गणना के बाद मधु ने जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। यहां मधु और प्रतिद्वंद्वी बिंदु कुमार के बीच कांटे की टक्कर रही। कड़े मुकाबले के बाद मधु ने जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद गांव में जश्न का माहौल है। यहां दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जबकि मधु और बिंद कुमार के बीच टक्कर मानी जा रही थी। कड़े मुकाबले के बीच मधु ने 381 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बिंद कुमार को 327 वोट मिले हैं।

पंचायत चुनाव में मतदान के बाद से बिकरू और पड़ोस के गांव भीटी गांव में चुनाव परिणाम आने से पहले ही आजादी जैसा माहौल है। यहां कुख्यात विकास दुबे का खौफ इतना था कि चुनाव तो दूर कोई भी उम्मीदवार बनने की भी नहीं सोच सकता था। हिस्ट्रीशीटर दुर्दांत विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद इस बार बिकरू में लोकतंत्र का सूरज चमका औा गांव में 25 साल बाद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया और आखिर उन्हें प्रधान मिल गया है। यहां चुनाव परिणाम आने के बाद आरक्षित सीट पर मधु पत्नी संजय कुमार ने जीत दर्ज की है। उनकी प्रतिद्वंदी बिंदु कुमार 54 वोट से हारी हैं। गांव में उत्साह चरम पर है। कुछ ऐसा ही भीटी गांव का भी रहा और यहां भी पंद्रह साल बाद मतदान करने वाले मतदाताओं को भी परिणाम का इंतजार है।

See also  IND Vs SA- टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली भारत लौटे, रुतुराज गायकवाड़ भी बाहर: रिपोर्ट

25 साल बाद चमका लोकतंत्र का सूरज

बिकरू गांव में 25 साल बाद लोकतंत्र का सूरज चमका तो पंचायत चुनाव परिणाम को लेकर मतदाताओं में आजादी के जश्न जैसा माहौल है। गांव में प्रधान बनाने को लेकर जनता में उत्साह है। बिकरू ग्राम पंचायत का पद आरक्षित होने के कारण यहां 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे और उनके भाग्य का फैसला मतपेटी खुलते ही हो जाएगा। वहीं भीटी ग्राम पंचायत पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था और यहां पर 8 महिलाएं चुनाव मैदान में थीं। गांव वालों ने बताया कि प्रधान से लेकर बीडीसी व सदस्य के चुनाव नहीं होते थे। इस बार उन लोगों ने अपने मनमाफिक ग्राम प्रधान को बनाने के लिए वोट डाले हैं।

क्या कहते हैं प्रत्याशी

बिकरू में 76 तो भीटी में 81 फीसद मतदान हुआ। ग्राम पंचायत के प्रत्याशी बिंदु कुमार कहते हैं कि चुनाव परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार है। प्रत्याशी दीपू सोनकर भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जनता को इस बार मनमाफिक प्रतिनिधि चुनने का मौका मिला है। प्रत्याशी राजबहादुर और राधेश्याम भी चुनाव परिणाम को लेकर काफी उत्साहित हैं। गांव से चुनाव लड़ रहीं मीरा देवी, विजयलक्ष्मी व शहनाज बेगम को चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार हैं। इन लोगों ने बताया कि चुनाव कोई भी जीते लेकिन गांव में अब किसी का खौफ नहीं रहा है। गांव के लोग निडर होकर लोकतंत्र का झंडा थाम चुके है। शिवराजपुर के निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि बिकरू पंचायत की मतगणना पहले ही चरण में है। इससे बिकरू का चुनाव परिणाम सबसे पहले आएगा।

See also  पार्क में बम बना रहे थे दो युवक, अचानक हुआ धमाका, एक का पैर उड़ा, साथी फरार

बिकरू में पंचयात चुनाव पर एक नजर

गायत्री देवी – वर्ष 2000 – निर्विरोध

अंजली दुबे- वर्ष 2005 –निर्विरोध

रजनेश कुशवाहा- वर्ष 2010- निर्विरोध

अंजली दुबे – वर्ष 2015 -निर्विरोध

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में फर्जी पेपर देकर 12 लाख की ठगी करने वाले गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग (UPHESC), प्रयागराज द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...