Home Breaking News विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क करने निकली महिला मोर्चा भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क करने निकली महिला मोर्चा भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

बुलंदशहर: विधानसभा उपचुनाव जनसंपर्क में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू वारियर ने बुलंदशहर विधानसभा के चारों मंडलों में सेक्टरों की बैठकें की। बैठक को संबोधित करते हुए अंजू वरियर ने बताया की महिलाओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में ही सुरक्षित है। मुस्लिम बहनों की मान, सम्मान की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक पर कानून बनाया है। देश को एवं भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना ही भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है। अंजू वरिययर ने कहा कि महिलाओं में भी अब भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमें देश को सुरक्षित रखने के लिए मोदी जी व योगी जी के हाथों को मजबूत करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा चंद्रप्रभा वार्ष्णेय ने की एवं संचालन विधानसभा प्रभारी ऊषा बंसल ने किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजू वाल्मीकि विधानसभा संयोजक, शशि शर्मा मंडल प्रभारी, पारुल बंसल जिला मीडिया प्रभारी, स्वदेश चौधरी सह प्रभारी, नीरज भाटी मंडल अध्यक्ष, कल्पना भटनागर ,प्रवेश कौशिक एवं जिले की सभी पदाधिकारी बहने उपस्थित रही।

See also  क्राइम पेट्रोल देख कर किया 3 शाल के बच्चे को किडनैप फिरौती की रकम के लिए फोन करने के लिये किया एप डाउनलोड। 75 लाख दे दो नही तो बच्चे की लाश मिल जाएगी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...