Home Breaking News वेबीनार के माध्यम से कार्यकर्ताओं में भरा ऊर्जा का संचार
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

वेबीनार के माध्यम से कार्यकर्ताओं में भरा ऊर्जा का संचार

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

बुलंदशहर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व व कृतत्व पर आधारित व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र एवं ब्रज क्षेत्र दोनों क्षेत्रों को मिलाकर यह कार्यक्रम हुआ देश की प्रथम महिला रेसलर, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अलका तोमर ने मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत की, खेलो यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत की। फिट इंडिया के अंतर्गत हमें अपने शरीर को फिट रखना चाहिए, जिससे कि देश के व्यक्ति बीमारी से ग्रसित ना हो। रन इंडिया की बात कही, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में विस्तार से बताया, सुकन्या योजना और खेलने से हम फिट रहते हैं। इस बात पर जोर देते हुए माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

आदरणीय पदम राजेश्वर आचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहा कि हम नर में नारायण के दर्शन करते हैं। मोदी ने भारत में विश्व और विश्व में भारत की पहचान बनाई है। मोदी गरीबों का दर्द जानतें हैं। जब किसी श्रमिक व सफाई कर्मचारी के पैर धोते हैं तब यह पता चलता है कि प्रधानमंत्री जमीन से जुड़े हुए नेता है। अब हर अर्जुन को गांडीव उठाना पड़ेगा। मोदी को शतायु और दीर्घायु की शुभकामनाएं दी।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी कहते हैं “सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं मिटने दूंगा,मैं देश नहीं झुकने दूंगा, आम जनमानस के प्रति समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करते हैं। गरीब परिवारों के संरक्षक हैं मोदी। दलित, वंचित, शोषित,किसान कहते हैं कि देश का नेता हमारा कोई अपना है। महिलाओं के सम्मान हेतु शौचालय मिल रहे हैं। सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ₹500000 की बीमा जनता को दिया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। युवाओं के माध्यम से देश का विकास हो रहा है। मोदी जी ने मुस्लिम महिलाओं की पीड़ा को समझा और ट्रिपल तलाक पर कानून बनाया। सर्व समाज के लिए 20 लाख करोड रुपए का राहत पैकेज जारी किया। अंत में अपनी बात कहते हुए स्वतंत्र सिंह ने कहा,”बांध ना सका अब तक कोई ऊंचाई मोदी की। छू ना सका अब तक कोई परछाई मोदी की

See also  24 February 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने की व संचालन प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर ने किया। जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल
सिसोदिया ने कहा कि इस वेबीनार से हमें और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा मिलेगी एवं कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष आदरणीय मोहित बेनीवाल , ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष आदरणीय रजनीकांत महेश्वरी, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, व मुख्य वक्ताओं के रूप में सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर व पदमश्री परम आदरणीय राजेश्वर आचार्य का उद्बोधन सुना।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...