Home Breaking News वैलाना गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक से की मुलाकात
Breaking Newsउत्तरप्रदेशप्राधिकरणयमुना प्राधिकरणराज्‍य

वैलाना गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक से की मुलाकात

Share
Share

ग्रेटर नोएडा: जनपद बुलंदशहर के वैलाना गांव जो अब यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आता है गांव की मूलभूत सुविधाओं के संबंध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉ अरुणवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के गांव वैलाना की मूलभूत समस्याओं के संबंध में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉक्टर अरुणवीर सिंह से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव के श्मशान घाट,मुख्य रास्ते स्ट्रीट लाइट, बारात घर एवं तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि अलीपुरा गांव से वैलाना गांव तक की मुख्य सड़क गड्ढा युक्त है जिस वजह से लोगों को आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है वही गांव के श्मशान घाट में बड़ी बड़ी झाड़ियां एवं टीन शेड नहीं बना हुआ जिसकी वजह से बरसात के इस मौसम में गांव के लोगों को अंतिम संस्कार करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालक अरुणवीर सिंह ने आश्वासन देते हुए प्राधिकरण के महाप्रबंधक केके सिंह को आदेश जारी कर गांव की सभी समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए।

इस दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय ठाकुर भूपेंद्र भाटी नीरज भाटी अरविंद टाइगर सुनील नागर आदि लोग मौजूद रहे।

See also  बार एसोसिएशन ने जिला जज को दी धूम धाम से विदाई, उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बनने पर शुभकामनाएं की प्रेषित
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...