नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर: रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर के नेतृत्व में वार्ड नं 32 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुशील चौधरी के चुनाव प्रचार में जुटे।
इस मौके उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमैन शाहनावाज आलम व पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया ने कहा कि आज वक्त आया है कि देश के हालात को देखते हुए कांग्रेस ने हर वर्ग को न्याय दिलाने के प्रियंका गांधी, राहुल गांधी ने हर प्रयास किया है, मैं आपसे आग्रह करता हूं, कि कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील करते हैं।
इस मौके पर पुर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी व पूर्व शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में हालात बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है कांग्रेस ने ठाना है
“हर ज़ोर ज़ोर जुल्म की टक्कर में, संघर्ष ही हमारा नारा है पहले अंग्रेज थे अब काले अंग्रेज़ अहंकार हमेशा हमेशा हारा है, न्याय दिलाने में कांग्रेस पार्टी किसान मजदूर, अल्पसंख्यक के साथ हैं। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हुसैन अली व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पौरूष शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अहंकारी सरकार और पुलिस बदसलूकी पर उतर आई लेकिन राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने डक्कर मुकाबला किया।
इस मौके पर प्रदेश एन एस यू आई के अध्यक्ष रोहित राणा, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष रहमत राणा, संजीव पहाड़िया राजकुमार, आरिफ कुरैशी, जाकिर हुसैन,रफीक अहमद,प्रमोद चौधरी, साजिद खान,जान मौहम्मद, हसीम, नसरूदीन, विशाल शर्मा, आदि मौजूद थे