Home Breaking News सर्दी के मौसम में सरसों को अपने डाइट में करें शामिल, ऐसे मिलेगा फायदा
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

सर्दी के मौसम में सरसों को अपने डाइट में करें शामिल, ऐसे मिलेगा फायदा

Share
Share

दिल्ली। सर्दी के दिनों में सरसों का साग बाजार में आसानी से मिल जाती है। सेहत के लिए साग किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है। सर्दी के दिनों में सरसों की खेती की जाती है। इसकी पत्तियों की साग बनाई जाती है। वहीं, सरसों से तेल तैयार किया जाता है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में सरसों का इस्तेमाल दवा और किचन में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। साथ ही सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि सर्दी के मौसम में सरसों का सेवन फायदेमंद साबित होता है। आइए, इसके अन्य फायदे जानते हैं-

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है

गलत खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए खानपान में सुधार के साथ-साथ संतुलित आहार लें। वहीं, सर्दियों में डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करें। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही हृदय सेहतमंद रहता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

एक शोध में खुलासा हुआ है कि सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए सर्दियों में अपनी डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करें।

कैंसर का खतरा होता है कम

सरसों में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर्स सरसों का साग खाने की सलाह देते हैं।

See also  प्रधानमंत्री बनने की चाह नहीं, देशहित में करना है काम, अखिलेश यादव से मिलने के बाद नीतीश बोले

आयरन की कमी दूर होती है

गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होती है। डॉक्टर्स हमेशा गर्भवती महिलाओं को डाइट में साग शामिल करने की हिदायत देते हैं। इसके सेवन से आयरन की कमी दूर होती है। गर्भवती महिलाओं को रोजाना सरसों के साग का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...