Home Breaking News सल्ट विधानसभा के उपचुनाव को मतदान आज, ईवीएम में कैद होगा सात प्रत्याशियों का भाग्य
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीतिराज्‍य

सल्ट विधानसभा के उपचुनाव को मतदान आज, ईवीएम में कैद होगा सात प्रत्याशियों का भाग्य

Share
Share

मानिला/भिकियासैंण (अल्मोड़ा) : सल्ट विधानसभा के उपचुनाव को मतदान का वक्त आ गया है। 49193 पुरुष व 47048 महिलाएं यानी कुल 96241 मतदाता शनिवार को भाजपा व कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम का बटन दबा मशीन में बंद करेंगे। इस सीट पर मुख्य दलों के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। 151 बूथों के लिए इतनी ही पोलिंग पार्टियां निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के लिए तैनात कर दी गई हैं। इसी सीट पर प्राथमिक विद्यालय झिमार सबसे बड़ा बूथ है। यहां 1211 मतदाता हैं। 200 मतदाताओं वाला प्राथमिक विद्यालय भवाली सबसे छोटा बूथ है।

सल्ट विधानसभा सीट के लिए मतदान प्रक्रिया शनिवार की सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। शाम पांच बजे तक चलने वाले लोकतंत्र के इस पर्व पर निष्पक्ष, पारदर्शी व शांपिूर्ण मतदान को प्रशासन व पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। पल पल की खबर के लिए जिला मुख्यालय व रिटर्निंग अफसर मुख्यालय भिकियासैंण में नियंत्रण कक्ष ने काम शुरू कर दिया है।

जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, सहायक निदेशक डेयरी सुनील अधिकारी समेत चार अधिकारी नजर रखेंगे। भिकियसैंण में आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ दो और अधिकारी तैनात किए गए हैं।

ये प्रत्याशी मैदान में

– महेश जीना (भाजपा)

– गंगा पंचोली (कांग्रेस)

– जगदीश चंद्र, (उपपा)

– शिव सिंह (सवर्जन दल)

– नंदकिशोर (पीपल्स पार्टी डेमोक्रटिव)

– पान सिंह रावत (निर्दल)

– सुरेंद्र सिंह (निर्दल)

डोर टू डोर दौड़, पुलिस सतर्क

सल्ट उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा व कांग्रेेस प्रत्याशियों के समर्थकों ने घर घर दस्तक दी। दोनों दलों के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता देर रात तक जनसंपर्क में जुटे रहे। रात्रि शांतिभंग न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गैलेंट्री अवार्ड को दी मंजूरी, देश की सेवा के लिए 93 जवानों को मिलेगा पुरस्कार
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...