Home Breaking News साक्षी महाराज ने अयोध्या जमीन विवाद में कही यह बड़ी बात- अपना चंदा वापस ले सकते हैं अखिलेश और संजय सिंह
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

साक्षी महाराज ने अयोध्या जमीन विवाद में कही यह बड़ी बात- अपना चंदा वापस ले सकते हैं अखिलेश और संजय सिंह

Share
Share

उन्नाव। भाजपा के सांसद श्री साक्षी महाराज ने कहा है कि जो लोग राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वे रसीद दिखाकर अपना चंदा वापस ले लें। उन्होंने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा है कि जो नेता अब आरोप ये लगा रहे हैं, वे वही हैं जिन्होंने पूर्व में राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं।

श्री साक्षी महाराज ने, “उन्होंने कहा था कि वे बाबरी मस्जिद के पास एक पक्षी को भी नहीं जाने देंगे। उनके दंभ का करारा जवाब दिया गया है और राम जन्मभूमि स्थल पर एक भव्य मंदिर बन रहा है। ऐसे लोगों के पास निराधार आरोप लगाने के अलावा और कुछ नहीं है।”

साक्षी महाराज ने कहा कि जहां तक चंपत राय की बात है तो उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम को समर्पित कर दिया है।

श्री साक्षी महाराज ने, “ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सही नहीं है। फिर भी, यदि आप के संजय सिंह ने राम मंदिर के लिए कुछ दान किया है, तो वह रसीद दिखाकर अपना दान वापस ले सकते हैं। अखिलेश यादव ने दान दिया है, तो वह अपना दान वापस ले सकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर का कड़ा विरोध किया था।”

See also  ऋषभ पंत बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से बाहर
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...