नोएडा। सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को महानगर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
महिला अध्य्क्ष उषा शर्मा के नेतृत्व में थाली ओर ताली बजाकर प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। महिला अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। रसोई गैस से लेकर खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं लेकिन सरकार लोगों को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
प्रदेश सदस्य सतेंद्र शर्मा ने कहा है कि सरकार सिर्फ जुमले की सरकार साबित हुई है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल महंगा होता जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश अल्पसंख्यक के महासचिव लियाकत चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, संगठन उपाध्यक्ष ललित अवाना, रामकुमार शर्मा, कमला अवाना, प्रियंका सिंह, शशि बिष्ट, नाजिया खान, शहनाज खान, रेशम, विजयलक्ष्मी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।