नई दिल्ली। सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। कहावत है जो एक सेब रोज़ खाता है वो डॉक्टर को दूर भगाता है। सुबह खाली पेट सेब का सेवन करने से ना सिर्फ पाचन दुरूस्त रहता है बल्कि कई समस्याओं का उपचार भी होता है। सेब जितना फायदेमंद है उतना ही उसके छिलके भी फायदेमंद है। आप जानती है कि सेब के छिलके आपकी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं, साथ ही आपकी खूबसूरती में निखार भी ला सकते हैं। सेब के छिलके स्किन की सभी समस्याओं का उपचार करते हैं। शाइनी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो सेब के छिलकों का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं कि सेब के छिलकों का इस्तेमाल किन-किन समस्याओं का उपचार करने के लिए किया जाता है और उसका कैसे सेवन करें।
चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए सेब के छिलकों का सेवन:
चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं तो सेब के छिलकों का फेस पैक लगाएं। इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच सेब का पाउडर, एक चम्मच बारीक पिसा हुआ दलिया पाउडर और एक चम्मच शहद को मिक्स करें। फिर इसे सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद हाथों में हल्का सा पानी लेकर इससे सर्कुलेशन मोशन में मसाज करते हुए चेहरे से उतारें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में काफी फर्क नजर आएगा।
स्किन में जान डालता है सेब का पैक:
अगर स्किन बेजान और चेहरा बीमार दिख रहा है तो स्किन को हेल्दी बनाने के लिए सेब के छिलके का पाउडर बहुत उपयोगी है। सेब के छिलके में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बेहद जरूरी हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप दो चम्मच सेब के छिलके का पाउडर लें, इसमें जरूरत के हिसाब से दूध मिक्स करके गाढ़ा घोल तैयार करें। इसे अपनी गर्दन से लेकर चेहरे तक लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर आधा घंटे लगा रहने दें उसके बाद वॉश कर लें। सप्ताह में दो बार इसका सेवन करने से चेहरे पर फर्क साफ दिखेगा।
चेहरे पर ग्लो लाएगा यह पैक:
अगर आपकी त्वचा सांवली है तो दो बड़े चम्मच सेब के छिलके का पाउडर लें, इसमें तीन चम्मच बटर मिल्क को अच्छे से मिक्स करें और गर्दन से लेकर चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने के बाद चेहरे को वॉश कर लें। इस पैक का इस्तेमाल आप कम से कम सप्ताह में तीन दिन करें।