नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा सप्ताह की श्रंखला में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भूड़ चौराहे पर चौधरी चरण सिंह पार्क में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पार्क,मंदिर, श्मशान घाट एवं सभी सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करके कार्यक्रम की शुरुआत की। सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाग लिया।
जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने कहा की स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अगर हमे भारत को स्वस्थ बनाना है तो उसे स्वच्छ रखने के लिए भी हमें ही संकल्पित होना पड़ेगा। हम सब मिलकर जब अपने भारत देश को स्वच्छ बनाएंगे तभी भारत माता व हमारा देश परम वैभव पर पहुंचेगा।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया के नेतृत्व में जनपद बुलंदशहर में मुख्य रूप से विधायक डिबाई अनीता लोधी, विधायक खुर्जा विजेंद्र सिंह, विधायक स्याना देवेंद्र लोधी, विधायक सिकंदराबाद विमला सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संजय चौधरी, कॉपरेटिव के चेयरमैन गिरिराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान,शरद त्रिवेदी ,दीपक ऋषि, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, राघवेंद्र सिंह बालियान एवं कार्यक्रम प्रमुख कमल मकवाना आदि सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर नगर व जिले के विभिन्न स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अपना श्रमदान देकर अभियान को सफल बनाया।