Home Breaking News हरियाणा, राजस्थान के लिए आज से शुरू हुई बस सेवा, दिल्ली जाने पर अभी रोक, जल्द अन्य जगह हो सकता है संचालन
Breaking Newsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशराज्‍य

हरियाणा, राजस्थान के लिए आज से शुरू हुई बस सेवा, दिल्ली जाने पर अभी रोक, जल्द अन्य जगह हो सकता है संचालन

Share
Share

नीरज शर्मा की रिपोर्ट

बुलंदशहर। जिले से राजस्थान और हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर हैं। शनिवार से बुलंदशहर डिपो से राजस्थान के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई। साथ ही हरियाणा राज्य से नए बस अड्डे पर बसें आ सकेगी। वहीं, दिल्ली जाने के लिए निगम की बसों पर अभी रोक रहेगी। अफसरों ने दावा किया है कि जल्द दिल्ली के लिए भी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से उप्र परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। बाद में शासन द्वारा छूट दिए जाने पर उप्र परिवहन निगम की बसों का केवल प्रदेश में एक जनपद से दूसरे जनपद के लिए संचालन शुरू कर दिया था। वहीं, अब मुख्य प्रधान प्रबंधक पीआर बेलवरियार ने बुलंदशहर डिपो समेत प्रदेशभर से राजस्थान एवं हरियाणा राज्य के लिए उप्र परिवहन निगम की बसों का संचालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि बुलंदशहर से राजस्थान के भरतपुर और अजमेर के लिए 25 मार्च के बाद पहली बार शनिवार से निगम की बसों का संचालन शुरू किया गया। उत्तराखंड के लिए अभी बस चलाने की अनुमति नहीं मिली है और दिल्ली राज्य की सीमा में प्रवेश पर भी पाबंदी लगी हुई हैं। फिलहाल इन दोनों राज्यों के लिए बसों को रवाना नहीं किया जा रहा है। हरियाणा से अन्य डिपो की बसें अब बुलंशहर के नए बस अड्डे पर आ सकेगी।

See also  एयरपोर्ट पर गौरी खान के साथ नजर आईं सुहाना खान, सादगी ने फैंस का लूटा दिल
Share
Related Articles
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में विधायक...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून स्थित अपने कार्यालय में...

Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ दर्ज करिए FIR, UP पुलिस को कोर्ट का आदेश

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की जिला न्यायालय ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर...