नोएडा। हरौला गांव में शुक्रवार सुबह मकान में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग में झुलसने से घर में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि हरौला गांव निवासी महावीर अवाना के मकान में 52 वर्षीय संजीव किराए पर रहते थे। वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। वह गुरुवार रात को खाना खाकर सो गए। तड़के करीब पांच बजे रसोई में रखा सिलेंडर लीक हो गया। इससे घर में आग लग गई। इस पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने जैसे तैसे करके आग पर काबू पाया। हादसे में संजीव आग में गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि संजीव रात को सिलेंडर बंद करना भूल गए थे। इससे पूरी रात सिलेंडर से रिवास होता रहा। सुबह उन्होंने किसी काम के लिए माचिस की तीली जलाई तो अचानक भयंकर आग लग गई।