Home Breaking News हिरासत में लेकर छोड़े गए पद यात्रा निकाल रहे कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

हिरासत में लेकर छोड़े गए पद यात्रा निकाल रहे कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू

Share
Share

ललितपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज गाय बचाओ, किसान बचाओ पद यात्रा निकालने को लेकर अड़े प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि उन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि, “बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत समेत 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से हिरासत में लिया गया था।”

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया। बाद में उन्हें निजी मुचालके पर छोड़ दिया गया।

लल्लू सिंह ने कहा प्रदेश में गोशालाओं में गाय भूख प्यास से मर रही हैं। गोवंश की मौतों को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि, “गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फिक्र है और न ही किसानों पर रहम है।”

See also  ईएमसीटी द्वारा संचालित निःशुल्क ज्ञानशाला के बच्चो द्वारा कबाड़ के समान से प्रोजेक्ट बनाये गये
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...