Home Breaking News 1 दिन में लगे एक करोड़ टीके; भारत की उपलब्धि देख गदगद हुईं WHO की चीफ साइंटिस्ट, तारीफ में क्या कहा
Breaking Newsराष्ट्रीय

1 दिन में लगे एक करोड़ टीके; भारत की उपलब्धि देख गदगद हुईं WHO की चीफ साइंटिस्ट, तारीफ में क्या कहा

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने शुक्रवार को रात 10 बजे तक COVID-19 के खिलाफ 1 करोड़ से अधिक टीके की खुराक देशवासियों को लगाई। यह पहला मौका था, जब देश में एक ही दिन में इतनी वैक्सीन लगाई जा सकी हो। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने 50 फीसद वयस्क आबादी को पहली खुराक से टीका लगाने के लिए देश को बधाई दी।

सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट किया, ‘भारत ने वयस्क आबादी का 50% कवरेज यानी 50 फीसद वयस्क को कम से कम एक खुराक लगा दी है। अब तक देश में 620 मिलियन खुराक दी जा चुकी हैं(देश में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा 62,09,43,580 डोज पर पहुंच गया है), पिछले दिन 10 मिलियन(1 करोड़) लगाई गई। इसमें शामिल हजारों कर्मियों को बधाई। सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत निवारक उपायों के साथ टीकाकरण सभी की रक्षा करेगा।’

भारत में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा ने शुक्रवार को एक ही दिन में एक करोड़ लोगों को टीका लगाए जाने पर कहा कि यह भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए गर्व की बात है।

डॉ अरोड़ा ने यह भी कहा कि देश को एक ही दिन में 1.25 करोड़ का टीकाकरण जल्द होने की उम्मीद है। इस साल के अंत तक पूर्ण टीकाकरण हासिल करने के लिए देश को 31 दिसंबर तक रोजाना 1 करोड़ से ऊपर डोज देने होंगे।

वहीं, एक दिन में 1 करोड़ लोगों का टीकाकरण हासिल करने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘रिकॉर्ड टीकाकरण संख्या आज! 1 करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।’

See also  पाकिस्तान के पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने पादरियों को बनाया निशाना, 1 की मौत और एक घायल
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...