Home Breaking News 10 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली लड़की ने की दुसरे लड़के से शादी, पति ने देखी वीडियो तो जानिए क्या हुआ
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

10 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली लड़की ने की दुसरे लड़के से शादी, पति ने देखी वीडियो तो जानिए क्या हुआ

Share
Share

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक महिला ने अपने ही पति को धोखा देकर दूसरे युवक से शादी कर ली। महिला ने 10 महीने पहले ही पति से प्रेम विवाह किया था। 10 महीने के बाद महिला की दूसरी शादी की खबर से पति सन्न रह गया। पति को इसकी जानकारी तब हुई जब उसने अपनी पत्नी का एक वीडियो देखा। वीडियो देखते ही पति के होश उड़ गए। इसके बाद पति को पत्नी की असलियत की जानकारी हुई। पत्नी द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पति पुलिस थाने पहुंचा, यहां उसने सारी बात बताई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मामला कानपुर जिले के बाबूपुरवा का है। यहां के रहने वाले अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि गोविंद नगर कच्ची बस्ती की रहने वाली रुचि वर्मा से उसका प्रेम प्रसंग था। दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे को पसंद कर रहे थे। प्रेम संबंधों के बीच दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। पिछले साल लॉकडाउन में चार जून को आर्यसमाज मंदिर में घर वालों की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली। कोरोना काल में हुई इस शादी में घर के पांच लोग ही मौजूद थे। आर्य समाज मंदिर में हुई इस शादी का उसके पास सर्टिफिकेट भी मौजूद है।

पीड़ित अमित ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद वे दोनों खुशी-खुशी एक साथ जीवन गुजार रहे थे। शादी के बाद चार महीने बाद पत्नी की मां उसके घर आ गई और 23 सितंबर को परिवार में शादी होने की बात कहकर उसकी पत्नी को साथ ले गईं। पत्नी रुचि अपने साथ घर से 50 हजार की नगदी और जेवरात भी साथ ले गई थी। मायके जाने के कुछ दिन बाद जब उसने पत्नी रुचि को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। फिर वह पत्नी को लाने के लिए ससुराल पहुंचा। यहां पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। उसने पत्नी को काफी समझाया-बुझाया लेकिन वह नहीं मानी। पत्नी बेवफाई से परेशान होकर उसने जांच पड़ताल शुरू की तो मामला बेहद संदिग्ध निकला।

अमित ने पुलिस को बताया कि पत्नी के बारे में जानकारी जुटाते-जुटाते वह आर्यसमाज मंदिर में पहुंचा, यहां उसे पत्नी की दूसरी शादी का वीडियो मिला। वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए। तब उसे पता चला है कि उसकी पत्नी ने बिना तलाक दिए ही दूसरे व्यक्ति से उसने शादी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को बताया उसकी पत्नी ने दो जुलाई 2021 को दूसरे व्यक्ति से शादी की है। पीड़ित ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि रुचि अब तक तीन शादियां कर चुकी है। मामले में जब पुलिस से जानकारी चाही गई तो उसने बताया कि पति की शिकायत की जांच की जा रही है। आठ महीने पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद थाने में आया था तब दोनों में समझौता हो गया था। अब पति ने बगैर तलाक के शादी करने और घर से पैसे ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

See also  नोएडा की पहली हाइड्रोलिक वाहन पार्किंग तैयार: एक सप्ताह में कंपनी करेगी हैंडओवर, एक साथ 400 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...