Home Breaking News बलरामपुर में 11 साल की लड़की को जंगल ले जाकर किया रेप, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बलरामपुर में 11 साल की लड़की को जंगल ले जाकर किया रेप, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Share
Share

बलरामपुर। नगर कोतवाली के राजापुर भरिया जंगल में मंगलवार की शाम किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम दुबौलिया रामपुर बनघुसरा निवासी विनोद मौर्य के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना को लेकर दो समुदायों में तनाव की स्थिति को देखते हुए रात भर नगर कोतवाली की पुलिस गांव में मुस्तैद रही। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी परिषदीय स्कूल की छात्रा है।

Aaj Ka Panchang, 11 May 2023: देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है रवि योग

सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव की लड़कियों के साथ खेल रही थी। इसी बीच विनोद मौर्य बाइक से वहां पहुंचा। किशोरी को बेल तोड़ने के लिए 10 रुपये का लालच देकर राजपुर भरिया जंगल में बुला ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी के न लौटने पर साथ खेल रही लड़कियों ने उसके घर पर सूचना दी।

इस पर परिवारजन उसकी तलाश में निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद किशोरी जंगल में मिली। उसने स्वजन को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव की स्थिति हो गई। पीड़िता के पिता ने नगर कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया है। आरोपित युवक के विरुद्ध पाक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात में पुलिस बल तैनात थी। शीघ्र ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

See also  प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की गला दबाकर हत्या, पीपलगांव पुलिस चौकी के पास हुई घटना
Share
Related Articles