Home Breaking News दिल्ली में नए क्राइम सिंडिकेट के 12 बदमाश गिरफ्तार, इन बड़े गैंगस्टरों के इशारों पर रची जा रही थी साजिश
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

दिल्ली में नए क्राइम सिंडिकेट के 12 बदमाश गिरफ्तार, इन बड़े गैंगस्टरों के इशारों पर रची जा रही थी साजिश

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस ने कई राज्यों में छापा मार पंजाब व हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर लकी पटियाल व कौशल गिरोह के 12 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार बदमाशों में आठ पर दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान पुलिस ने इनाम घोषित है।

इस गिरोह का सरगना पहले पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर देवेंद्र बांभिया था, जिसे 2018 में पंजाब पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मार गिराने के बाद लकी पटियाल व कौशल चला रहा है। लकी भी पंजाब का है और कई सालों से आर्मेनिया में बैठकर गिरोह चला रहा है। पंजाब पुलिस चार सालों से उसे प्रत्यर्पण पर भारत लाने में जुटी हुई है। कौशल जेल में था।

अंतरराष्ट्रीय बकडडी खिलाफ संदीप की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने कौशल को अभी रिमांड पर लिया है। संदीप लंदन में रहते थे। भारत आने पर उनकी हत्या कर दी गई थी। यह गिरोह पिछले कुछ सालों से गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया व नीरज बवाना गिरोह से हाथ मिला दिल्ली-एनसीआर में अपना नेटवर्क मजबूत करने में जुटा हुआ है।

डीसीपी काउंटर इंटेलीजेंस मनीषी चंद्रा के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों में छापेमारी कर अलग-अलग जगहों से सभी को गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह उत्तर प्रदेश,दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व चंडीगढ़ में तेजी से अपना नेटवर्क बनाने में जुटा हुआ है। एसीपी राहुल विक्रम, इंस्पेक्टर विक्रम दहिया और संदीप कुमार की टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया।

काउंटर इंटेलीजेंस लगातार बड़े गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चला उन्हें दबोच चुकी है। नौ महीने के दौरान काउंटर इंटेलीजेंस की टीम लारेंस बिश्नोई, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा, सूबे गुर्जर आदि कई को दबोच चुकी है जो कई राज्यों की जेलों में बंद हैं। रोहिणी कोर्ट रूम में जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या में टिल्लू ताजपुरिया से जुड़े कौशल का भी नाम सामने आया है।

See also  यूपी में सात महीने बाद खुले प्राइमरी स्‍कूल, CM योगी ने दिया ये खास संदेश

गोगी की हत्या के बाद इस गिरोह ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और यूके निवासी संदीप सिंह सिद्धू की गत 14 मार्च को पंजाब में जालंधर स्थित मल्लियां खुर्द में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में पता चला था कि गिरोह के सरगना यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, यूएसए, थाईलैंड, मलेशिया, आर्मेनिया आदि जैसे देशों में बैठकर गिरोह चलाते हैं। कई महीने तक काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने कर्नाटक के बेंगलुरु, महाराष्ट्र में नासिक, मोहाली, पंजाब में ज़ीरकपुर, हरियाणा, फरीदाबाद, हिमाचल प्रदेश में बद्दी के साथ-साथ दिल्ली में कुछ स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। उसके बाद सफलता मिली।

पकड़े गए बदमाशों के नाम

1. सज्जन, झज्जर (हरियाणा)। गुरुग्राम पुलिस से एक लाख व फरीदाबाद से 50 हजार का इनाम। पांच साल से फरार था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता विकास चौधरी की जून 2019 में फरीदाबाद में हुई हत्या के मामले में आरोपित है। अगस्त 2021 में पंजाब के मोहाली में युवा अकाली दल के नेता और भारतीय छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इसपर आठ मामले दर्ज हैं। छह मामले में वांछित चल रहा था।

2. अनिल, काकरोला (दिल्ली)। गुरुग्राम पुलिस से एक लाख का इनाम। दो साल से फरार था। मार्च 2021 में हरियाणा के अंबाला में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। अगस्त 2021 में पंजाब के मोहाली में युवा अकाली दल के नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिधु खेड़ा की हत्या में भी शामिल था। छह मामले दर्ज हैं। पांच में वह वांछित चल रहा था।

3. अजय, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। एक साल से फरार था। अजय जेल में बंद गैंगस्टर भूप्पी राणा का सहयोगी है। विक्रमजीत सिंह की हत्या और बद्दी, हिमाचल परदेश में एक अन्य हत्या के मामले में शामिल है। चार मामले में वांछित चल रहा था।

See also   युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

4. टेकचंद, फरीदाबाद (हरियाणा)। जीटीबी नगर, यूपी से 50 हजार, पलवल से 25 हजार व भिवाड़ी, राजस्थान से 50 हजार का इनाम। दो साल से फरार था। अजनारा ले गार्डन, नोएडा, यूपी के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड जिसमें फरीदाबाद के एक राजनीतिक परिवार का एक सदस्य मारा गया था। उसमें शामिल था। मार्च 2021 में यूपी के बुलंदशहर के धनुरा में यूपी पुलिस के सिपाही की हत्या में शामिल था। 20 मामले दर्ज। सात मामलों में वांछित चल रहा था।

5. दयाचंद, पलवल (हरियाणा)। जीटीबी नगर, यूपी से 50 हजार, पलवल से 25 हजार व भिवाड़ी से पांच हजार का इनाम। दो साल से फरार था। यह भी अजनारा ले गार्डन, नोएडा, यूपी के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड व धनुरा में यूपी पुलिस के सिपाही की हत्या में शामिल था। कुल सात मामले दर्ज। छह मामलों में वांछित चल रहा था। 6. कैलाश डागर, पलवल, हरियाणा। पलवल से 25 हजार व भिवाड़ी से पांच हजार का इनाम। दो साल से फरार था। 10 मामला दर्ज। पांच मामलों में वांछित था।7. राहुल, जौनपुर, यूपी। भिवाड़ी से पांच हजार का इनाम। दो साल से फरार था। चार मामले दर्ज। सभी में वांछित था। 8. सचिन, गुरुग्राम, हरियाणा। दिल्ली पुलिस से 50 हजार और भिवाड़ी से पांच हजार का इनाम था। दो साल से फरार था।

9. सौरभ मिश्रा, गुरुग्राम (हरियाणा)। स्थायी निवासी सासाराम, बिहार। एक साल से फरार था। दो मामलों में वांछित चल रहा था।

10. कविंदर, करनाल (हरियाणा)। देवेंद्र बांभिया के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा था। दो मामलों में वांछित चल रहा था।

See also  सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकडे गए शूटरों ने अब किया ये बड़ा खुलासा

11. संदीप डागर, पलवल (हरियाणा)। एक साल से फरार था। दो मामलों में वांछित चल रहा था।

12. गुलशन, पलवल (हरियाणा)। एक साल से फरार था। दो मामलों में वांछित चल रहा था।

Share
Related Articles
Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...