Home Breaking News यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 7 डीएसपी भी बदले गए, देखें पूरी लिस्ट
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 7 डीएसपी भी बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

Share
Share

लखनऊ। शासन ने प्रदेश के 12 आईपीएस के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए। इनमें के. सत्यनारायण पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी मुख्लायल लखनऊ बनाए गए। वहीं अखिलेश कुमार चौरसिया पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र बनाए गए हैं।

इधर प्रभाकर चौधरी सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली बनाए गए तो वहीं नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बागपत से पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाए गए। वहीं अर्पित विजयवर्गीय अपर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक बागपत बनाए गए हैं। दिनेश लसिंह पुलिस अधीक्षक बिजनौर से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ से सम्बद्ध कमिश्नरेट गाजियाबाद (मेडिकल ट्रीटमेंट) की जिम्‍मेदारी दी गई है।

वहीं आशीष श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बस्ती से प्रतीक्षारत, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाए गए। बता दें क‍ि गोपाल कृष्ण चौधरी पुलिस अधीक्षक ललितपुर से पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाए गए हैं। जबकि अभिषेक कुमार अग्रवाल अपर पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक ललितपुर बनाए गए।

बता दें क‍ि शुभम पटेल पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से प्रतीक्षरत, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ वहीं दीक्षा शर्मा अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बनाए गए हैं। सच्चिदानन्द अपर पुलिस अदीक्षक साइबर अपराध, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त अपराध गाजियाबाद कमिश्रनेट बनाए गए हैं।

इन 7 डीएसपी का हुआ ट्रांसफर

-ज्योति यादव पुलिस उपाधीक्षक पीलीभीत से पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद बनाई गईं.

-हरिराम यादव पुलिस उपाधीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर से पुलिस उपाधीक्षक पी टी एस चालान बनाए गए.

-मनोज कुमार विश्व सहायक सेनानायक 24 वी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक पुलिस अकादमी मुरादाबाद बनाए गए.

See also  Greater Noida प्राधिकरण के CEO को होगी एक महीने की जेल! 18 साल पुराने मामले में आया फैसला

-करण सिंह यादव सहायक सेनानायक 33 वी वाहिनी पीएसी झांसी से पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर बनाए गए.

-वीरेंद्र कुमार यादव सहायक सेनानायक 44 24 वी वाहिनी पीएसी मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस मेरठ बनाए गए.

-इश्तियाक अहमद सहायक सेनानायक 48 वी वाहिनी पीएसी सोनभद्र से पुलिस उपाधीक्षक के लिए चुनाव बनाए गए.

-अरशद जमाल सिद्दीकी सहायक सेनानायक 10 वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से पुलिस उपाधीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर बनाए गए.

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...