अपराध

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन से पहले ही हादसा ने लोगों को दहला दिया। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने के हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत वहीं 5 लोग घायल हो गए और 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दादरी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास की है।
हाल के दिनों में इस मार्ग पर जो भी हादसे हुए हैं उनमें तेज रफ्तार के मामले सबसे ज्यादा हैं। बावजूद इसके पुलिस ऐसे वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल नहीं कर रही है।

निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने से हादसे ज्यादा होते हैं। तेज रफ्तार से चालक का वाहन से नियंत्रण खत्म हो जाता है। सड़कें भले ही ऊबड़ खाबड़ हों, उनमें गड्ढे बने हो, लेकिन अगर वाहन चालकों का गति पर नियंत्रण पर हो तो हादसे टल सकते हैं। सुरक्षित यातायात के क्षेत्र में काम करने वाली कई संस्थाओं के सर्वे से यह तथ्य उभर कर सामने आया है।

यातायात पुलिस के दो साल के वाहन चालकों की ओर से नियमों के उल्लंघन को लेकर किए गए चालान भी इस तथ्य को तस्दीक कर रहे हैं।

सड़क हादसे को लेकर जितनी सरकारी एजेंसियां जिम्मेदार हैं, उतने ही जिम्मेदार सड़कों पर गलत तरीके से वाहन चलाने वाले भी लोग हैं।

वाहन चालक अगर थोड़ी सावधानी बरतें तो हादसे को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। सिर्फ यातायात पुलिस की कार्रवाई के भरोसे ही हादसे को रोका नहीं जा सकता है।

See also  विवाद से नाराज पति ने पत्नी और साली को गोली मारी, साली की मौत
Share
Related Articles