Home Breaking News मंगलुरु तट पर फंसे थे 15 सीरियाई नागरिक, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बचाई जान
Breaking Newsराष्ट्रीय

मंगलुरु तट पर फंसे थे 15 सीरियाई नागरिक, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बचाई जान

Share
Share

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल ने अपने साहस और बहादुरी को कई बार साबित कर दिया है। इसका ताजा उदाहरण अभी अभी देखने को मिला जब हिंद महासागर के मंगलुरू तट पर एमवी प्रिंसेस माइरल जहाज में पंद्रह सीरियाई नागरिक फंस गए थे जिन्हें बचाने के लिए भारतीय तटरक्षक आगे आया और अपने दो जहाजों विक्रम और अमर्त्य के जरिए इन्हें सुरक्षित निकाल लिया।

बताया जा रहा है कि सीरियाई जहाज में तकनीकी खराबी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। जहाज में पानी घुस गया था। भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard, ICG) के जहाज विक्रम और अमर्त्य ने 15 सीरियाई नागरिकों की जान बचा ली। मंगलुरु में दो दिन पहले यानि 21 जून को एमवी प्रिंसेस माइरल में फंसे सीरियाई नागरिकों को बचाने में भारतीय तटरक्षक जहाजों की अहम भूमिका रही। हिंद महासागर क्षेत्र में यह घटना हुई।

सीरियाई नागरिकों के साथ मवी प्रिंसेस माइरल जहाज में पानी घुसने लगा था। ऐसे में 15 नाविकों ने जान बचाने की कोशिश करते हुए जहाज से बाहर आने की कोशिश की लेकिन वो डूबने लगे।

घटना की जानकारी तुरंत भारतीय तटरक्षक बल को मिली, तो उन्होंने तुरंत अपने दो जहाज विक्रम और अमर्त्य के जरिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौसम खराब होने के बीच भारतीय तटरक्षक बल की टीम ने सीरियाई नागरिकों को बचाने के लिए पूरा बल लगा दिया।

यह हिंद महासागर में इंडिया कोस्ट गार्ड का कोई पहला सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन नहीं था। इससे पहले भी इंडियन कोस्ट गार्ड ने इस क्षेत्र में ऐसे कई रेस्क्यू आपरेशन को अंजाम दिया है और भारत का नाम रोशन किया है।

See also  कौन है प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी उपाध्याय? देसी गर्ल ने रोके की खूबसूरत फोटोज की शेयर
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...