Home Breaking News 2 नए फ्लाईओवर का तोहफा मिलेगा दिल्ली को इस दिन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

2 नए फ्लाईओवर का तोहफा मिलेगा दिल्ली को इस दिन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार दिवाली से पहले ही लाखों लोगों को दिवाली गिफ्ट देने जा रही है। दरअसल दशकों तक जाम का झाम झेलने के बाद यमुनापार के लाखों लोगों को दो नए फ्लाईओवर का तोहफा मिलने जा रहा है। इस सप्ताह 24 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शाहदरा जीटी रोड पर शास्त्री पार्क और सीलमपुर में बनाए गए फ्लाईओवर का उद्धाटन करेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फ्लाईओवर को तैयार किया है। पीडब्ल्यूडी व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उद्धाटन की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, दोनों फ्लाईओवर के बाबत सीलमपुर के विधायक अब्दुल रहमान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने शाहदरा जीटी रोड पर अंतर राज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) कश्मीरी गेट से दिलशाद गार्डन तक यातायात सिग्नल फ्री योजना को सफल बनाने के लिए सीलमुपर व शास्त्री पार्क में फ्लाईओवर बनाया है।

मुख्यमंत्री करेंगे शास्त्री पार्क और सीलमपुर फ्लाईओवर का उद्धाटन

24 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों पुलों को उद्घाटन करेंगे। इससे न केवल यमुनापार बल्कि उत्तर प्रदेश के दिल्ली आने वाले लोगों को भी फायदा होगा।

जानिये- दोनों फ्लाईओवर की खूबियां

  • शास्त्री पार्क चौक पर 700 मीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बनाया गया है, इसमें लूप बनाए गए हैं। इनसे खजूरी चौक से आने वाले कश्मीरी गेट की ओर व गांधी नगर से आने वाले शाहदरा जा सकेंगे। इस फ्लाईओवर को धर्मपुरा लालबत्ती तक बनाया गया है।
  • सीलमपुर टी-प्वाइंट पर पहले से बने फ्लाईओवर के साथ 1200 मीटर का वन-वे (दो लेन का) फ्लाईओवर बनाया गया है। दिलशाद गार्डन से आइएसबीटी की ओर आने वाले वाहन चालक इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
See also  नोएडा में एलकेजी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

आम आदमी पार्टी नेता का कहना है कि सीलमपुर और शास्त्री पार्क में भीषण जाम लगता था, कांग्रेस सरकार ने 15 साल तक दिल्ली पर राज किया। लेकिन लोगों की परेशानी को कभी नहीं समझा, आप सरकार ने लोगों के दर्द को समझा और यहां फ्लाईओवर बनाया।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...