Home Breaking News संसद के मानसून सत्र में सोनिया और राहुल कुछ दिनों के लिए नहीं लेंगे भाग
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

संसद के मानसून सत्र में सोनिया और राहुल कुछ दिनों के लिए नहीं लेंगे भाग

Share
Share

नई दिल्ली। संसद का महत्वपूर्ण मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस बीच खबर आ रही है कि संसद के इस सत्र के शुरुआती दिनों में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भाग नहीं ले पाएंगी। वह अपने सालाना उपचार के लिए बेटे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विदेश के लिए रवाना हो गई हैं। सोनिया (73) करीब दो हफ्ते विदेश में रह सकती हैं। ऐसे में वह संसद के आधे मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी अपने वार्षिक चिकित्सा उपचार के लिए रवाना हो गई हैं और कम से कम दो सप्ताह बाद वापस आएंगी।

सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी के अगले दो दिनों में भारत लौटने और संसद सत्र में भाग लेने की संभावना है।

सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोनिया के पास पहुंचने के बाद वापस लौट आएंगे।

पार्टी सूत्र ने कहा कि मानसून सत्र के शुरुआती दिनों में सोनिया व राहुल की अनुपस्थिति के बारे में वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दी गई है और वे भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे गतिरोध, अर्थव्यवस्था, कोविड-19, नीट और जेईई परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा में भाग नहीं लेंगे।

विदेश जाने से पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को रक्षा संबंधी संसदीय समिति की बैठक में भाग लिया।

See also  शूटिंग के दौरान घायल हुए सलमान खान, फोटो शेयर कर लिखा- टाइगर जख्मी है
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...