Home Breaking News यूपी में 2532 चिकित्सकों की जल्द होगी भर्ती, विपक्ष के सवाल पर विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

यूपी में 2532 चिकित्सकों की जल्द होगी भर्ती, विपक्ष के सवाल पर विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Share
Share

लखनऊ। विधान परिषद में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सपा सदस्यों व निर्दलीय राज बहादुर सिंह चंदेल के सवालों के जवाब में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 2,532 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है। जल्द इन पदों पर भर्ती होने से लोगों को अच्छे उपचार की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने सरकारी अस्पतालों के साल भर में इलाज कराने वाले रोगियों के आंकड़े भी सदन में पेश किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कुल 14.29 करोड़ रोगियों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। वहीं विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 57.15 लाख रोगियों को भर्ती कर उपचार किया गया। 13.89 करोड़ लोगों की मुफ्त पैथोलॉजी जांच की गई।

उप मुख्यमंत्री आंकड़ों की बाजीगरी कर रहे हैं: सपा

सपा के डाॅ. मान सिंह यादव ने कहा कि उप मुख्यमंत्री आंकड़ों की बाजीगरी कर रहे हैं और वह इसमें माहिर हैं। उप मुख्यमंत्री ने इस पर पलटवार किया और कहा कि सपा शासनकाल से बहुत अच्छी व्यवस्था अस्पतालों में है। हर दिन अस्पतालों से मरीजों का आंकड़ा लेने की व्यवस्था है।

अभी प्रतिदिन 1.75 लाख रोगी प्रतिदिन सरकारी अस्पताल आ रहे हैं। 12 हजार सड़क दुर्घटना व आग लगने इत्यादि से घायल लोग उपचार कराने आ रहे हैं। आठ हजार गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज और प्रतिदिन पांच हजार रोगियों का मुफ्त ऑपरेशन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य महानिदेशालय में कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है। राजबहादुर सिंह चंदेल ने उन्नाव के उमाशंकर दीक्षित जिला चिकित्सालय में डॉक्टर व स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर जल्द तैनाती का आश्वासन दिया गया।

See also  स्वेता तिवारी ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीरें, देखकर फैंस हो रहे हैं फिदा

वाराणसी में मलेरिया इकाई के 97 पद खाली होने पर सवाल

सपा के आशुतोष सिन्हा ने सवाल उठाया कि वाराणसी में नगरीय मलेरिया इकाई में कुल 127 पद स्वीकृत हैं और इसमें से 97 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में यह हाल है तो दूसरे जिलों में क्या हाल होगा?

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह सब चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पद हैं और इसमें भर्ती नहीं हुई। ऐसे में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है और स्थिति काफी बेहतर है। डेंगू व मलेरिया कम हुआ है। जेई व एईएस अब उन्मूलन की ओर है।

आशुतोष सिन्हा ने कहा कि कीट संग्रहकर्ता, वरिष्ठ क्षेत्र सेवक व क्षेत्र सेवक के पद वर्ष 2015 में चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में तब्दील कर दिए गए। ऐसे में सदन को गुमराह किया जा रहा है।

…तो लोहिया जी भी रोते होंगे

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सदन में कहा कि इन नकली समाजवादियों को देखकर डाॅ. राम मनोहर लोहिया जी भी रो रहे होंगे। स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल-जवाब के बीच उनकी सपा सदस्यों से तीखी नोकझोंक हुई।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...