Home Breaking News 29 जनवरी से होगा शुरू संसद का सत्र, एक फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट
Breaking Newsराष्ट्रीय

29 जनवरी से होगा शुरू संसद का सत्र, एक फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट

Share
Share

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से प्रारंभ होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का आयोजन दो चरण में किया जाएगा। पहले चरण में संसद की कार्यवाही 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगी। दूसरे चरण में संसद की कार्यवाही आठ मार्च से आठ अप्रैल के बीच चलेगी। 17वीं लोकसभा के पांचवें सत्र में 35 बैठकें होंगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वित्त मंत्री सीतारमण एक फरवरी को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 15 फरवरी को स्थगित हो जाएगी। इसके बाद विभिन्न स्टैंडिंग कमेटीज विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अनुदान मांग पर विचार करेंगी और अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगी। इसके बाद आठ मार्च को संसद के बजट सत्र की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होगी।

See also  आज का पंचांग, 6 फरवरी 2025 : आज गुप्त नवरात्र समाप्त, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...