Home Breaking News बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे से फंसे थे 36 भारतीय मछुआरे, 30 घंटे की मशक्कत के बाद नेवी ने किया रेस्क्यू
Breaking Newsराष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे से फंसे थे 36 भारतीय मछुआरे, 30 घंटे की मशक्कत के बाद नेवी ने किया रेस्क्यू

Share
Share

चेन्नई। भारतीय नौसेना जहाज ‘खंजर’ ने बंगाल की खाड़ी से 36 मछुआरों का रेस्क्यू किया। ये सभी मछुआरे तमिलनाडु तट से 130 मील दूर समुद्र में फंस गए थे। मछुआरे तीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर सवार थे। आईएनएस खंजर की 30 घंटे चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में इन मछुआरों को सुरक्षित बचाया।

जहाज पर सवार थे 36 मछुआरे

बता दें, आईएनएस खंजर बंगाल की खाड़ी में परिचालन तैनाती पर है और इसी दौरान तमिलनाडु तट से लगभग 130 मिमी दूर तीन मछली पकड़ने वाले जहाजों सबरैनाथन, कलैवानी और वी सामी का पता लगाया। जहाज पर 36 मछुआरे सवार थे और सभी तमिलनाडु के नागापट्टिनम से है।

यूपी के स्कूलों में मोहर्रम की छुट्टी रद्द, योगी सरकार का आदेश जारी

दो दिनों तक समुद्र में रहे फंसे

खराब मौसम की वजह से, बिना ईंधन, सामान और इंजन खराब होने के कारण वे दो दिनों से अधिक समय से समुद्र में फंसे हुए थे। जहाज ने मछली पकड़ने वाले जहाजों को आवश्यक प्रावधानों की आपूर्ति की। तीनों जहाजों को 28 जुलाई 2023 को चेन्नई बंदरगाह पर उनकी सुरक्षित वापसी हुई। आईएनएस खंजर एक स्वदेशी खुकरी क्लास मिसाइल कार्वेट है, जो वर्तमान में भारतीय नौसेना के साथ सेवा में है।

See also  सबरीमाला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...