Home Breaking News सेंट्रल पेरिस रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमले में 6 लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

सेंट्रल पेरिस रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमले में 6 लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर

Share
Share

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने बुधवार सुबह चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। शख्स के हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की गोली से हमलावर मारा गया

जेराल्ड डर्मैनिन ने ट्वीट कर बताया कि गारे डु नोर्ड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक शख्स ने चाकू मारकर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। इससे पहले, फ्रांस की मीडिया ने बताया था कि एक शख्स ने चाकूबाजी में कई लोगों को घायल कर दिया। अज्ञात पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस ने मलावर पर गोलियां चलाईं। हमलावर के पास चाकू था।

जोशीमठ के प्रभावित परिवारों में 45 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटेगी सरकार, जानें हर परिवार को मिलेगी कितनी रकम

पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों पर हमला क्यों किया गया, इसकी वजह भी पता नहीं चल सकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

See also  आज से शुरू मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और सिद्धि की होगी प्राप्ति
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...