Home Breaking News 7 राज्यों में 43 पुलों का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन…
Breaking Newsराष्ट्रीय

7 राज्यों में 43 पुलों का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन…

Share
Share

गुवाहाटी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7 सीमावर्ती और केन्द्र शासित प्रदेशों में 43 पुलों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही अरुणाचल प्रदेश में एक बेहद महत्वपूर्ण सुरंग की आधारशिला रखेंगे। यह जानकारी रक्षा प्रवक्ता ने दी।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष वर्धन पांडे ने कहा कि सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाए गए 43 पुलों में से 10 जम्मू और कश्मीर में, 8 उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में, 7 लद्दाख में, 4 पंजाब और सिक्किम में और 2 हिमाचल प्रदेश में हैं।

उन्होंने आगे बताया कि रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश के तवांग में नेचिपु सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे। यह सुरंग राज्य की राजधानी ईटानगर से 448 किमी उत्तर-पश्चिम में और चीन की सीमा से लगे तवांग तक की यात्रा के समय को कम कर देगी।

See also  सुकन्या समृद्धि के अकाउंट में इस तरह ऑनलाइन जमा कराएं पैसे, ये है पूरा प्रोसेस
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...