Home Breaking News 87 भारतीयों संग ताजिकिस्तान से दिल्ली रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान, भारत माता की जय के नारों से गूंजा विमान
Breaking Newsराष्ट्रीय

87 भारतीयों संग ताजिकिस्तान से दिल्ली रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान, भारत माता की जय के नारों से गूंजा विमान

Share
Share

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां रह रहे भारतीयों को बड़ी संख्या में स्वदेश वापस लाया जा रहा है। शनिवार देर रात एयर इंडिया का विमान 87 लोगों को ताजिकिस्तान से राजधानी दिल्ली लेकर आया। इसमें दो नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंरिदम बागची ने ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हमारे दूतावास अफगान में फंसे लोगों की सहायता करने में लगे हुए हैं। भारत आए इन यात्रियों को पहले काबुल से भारतीय वायुसेना के विमान से निकाला गया। इसके बाद उन्हें ताजिकिस्तान ले जाया गया, जहां से एयर इंडिया का विमान उन्हें नई दिल्ली लेकर आया। विमान के दिल्ली पहुंचने पर सभी यात्रियों ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

बता दें कि भारत सरकार के अधिकारी काबुल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार की तरफ से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस निकासी अभियान के दौरान पहले भी भारत ने कंधार समेत अफगान के कई प्रांतो से अपने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों निकाला है।

शुक्रवार देर शाम से स्थिति और ज्यादा हुई चुनौतीपूर्ण

काबुल से भारतीयों को निकालने की जानकारी रखने वाले विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम से स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा शहर ही बाहर जाने को बेताब है। वहां फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

See also  जानिए दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में किस लाइन पर और सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन कहां है
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...