Home Breaking News चीन के विदेश मंत्री किन गैंग अचानक कहां हुए गायब, हुआ बड़ा खुलासा
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग अचानक कहां हुए गायब, हुआ बड़ा खुलासा

Share
Share

करीब एक महीने से लापता चल रहे विदेश मंत्री किन गांग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह नए विदेश मंत्री का नाम का ऐलान कर दिया है। चीन की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि वांग यी को चीन का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। लापता किन गांग को विदेश मंत्री पद से हटा दिया गया है। अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि अफेयर और राजनीतिक मदभेद के चलते उन्हें हटाया गया है।

हालांकि 57 साल के किन गांग के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। साथ ही इस दौरान उनकी जगह विदेश मंत्रालय का काम काज कौन देख रहा था इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिली थी। किन गांग आखिरी बार 25 जून को देखे गए थे, तब वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें वह रूसी, श्रीलंकाई और वियतनामी अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद से उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया।

चीनी की सरकारी मीडिया शिन्हुआ ने नए घटनाक्रम के बारे में बताया, “चीन की शीर्ष विधायिका ने आज मंगलवार को एक विशेष सत्र बुलाकर वांग यी को नया विदेश मंत्री नियुक्त करने के लिए मतदान किया।” इससे पहले किन गांग के मंत्रालय ने बाद में मामले की जानकारी देते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से काम से दूर हैं। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

उर्फी जावेद के कपड़ों को देख भड़का शख्स, खराब कर रहीं इंडिया का नाम, एक्ट्रेस बोली- तेरे बाप का क्या जाता है

कभी जिनपिंग के बेहद करीबी थे गांग

See also  प्रदेश में आज 75 हजार जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास, सीएम योगी राजभवन में और 40 जिलों में मंत्री होंगे शामिल

किन गांग को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बेहद करीबी माना जाता रहा है और उन्हें पिछले साल दिसंबर में ही विदेश मंत्री बनाया गया था। किन गांग चीन में बेहद चर्चित राजनीतिक चेहरों में गिने जाते हैं। उनकी लंबी गैर-मौजूदगी ने लोगों को खासा हैरान कर दिया था। यही नहीं आम चीनी लोग भी इस नेता के लापता होने को लेकर चिंतित बताए गए।

सोशल मीडिया पर लग रहे ये कयास

दूसरी ओर, चीनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किन गांग को लेकर एक अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि किन गांग पर विवाहेतर संबंधों के आरोपों को लेकर जांच चल रही है। हालांकि पिछले साल जब उन्हें विदेश मंत्री के तौर नियुक्त किया गया था तो लोगों को इस चयन पर खासी हैरानी हुई थी। किन गांग चीन के इतिहास में इस उच्च पद पर काबिज होने वाले सबसे कम उम्र वाले लोगों में से एक नेता रहे हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...