Home Breaking News यूपी में है एमपी के नए सीएम Mohan Yadav की ससुराल, उज्जैन में निभाई गई थीं शादी की रस्में
Breaking Newsउत्तरप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीतिराज्‍य

यूपी में है एमपी के नए सीएम Mohan Yadav की ससुराल, उज्जैन में निभाई गई थीं शादी की रस्में

Share
Share

सुलतानपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने पर कुशभवनपुरवासी खुशी से झूम उठे। ऐसा इसलिए कि एमपी के नए सीएम डॉ. मोहन यादव का यहां से रोटी-बेटी का रिश्ता है। उनके ससुरालीजन यहीं पर रहते हैं।

खुशी का यह समाचार सुनते ही वे फूले नहीं समा रहे। बधाई देने वालों का तांता लगा है। ससुर ब्रह्मादीन, साले विवेकानंद व परिवार के अन्य सदस्य लड्डू बांट रहे हैं। गीत-संगीत का भी दौर चल रहा है।

रिश्तेदारी में बदल गया मेलजोल

ब्रह्मादीन के पुत्र सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक विवेकानंद ने बताया कि पिता जी मध्य प्रदेश के रीवां में राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे, इसलिए हम भाई-बहन की शिक्षा वहीं हुई है। विद्यार्थी परिषद से जुड़े होने के कारण उज्जैन निवासी डॉ. मोहन यादव से मेलजोल था। इस कारण परिषद के कार्यकर्ताओं ने तय किया कि इसे रिश्तेदारी में बदल दिया जाए।

इस पर इकलौती बहन सीमा की शादी वर्ष 1994 में उनके साथ कर दी गई। तब वे एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री थे। शादी के बाद वह भाजपा की राजनीति करने लगे। लगातार सक्रिय होने के कारण अब पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद के रूप पारितोषिक दिया।

सुर्खियों में आ गया परिवार

मूलत: अंबेडकरनगर कुर्री डंड़वा निवासी निवासी ब्रह्मादीन यादव मौजूदा समय में सपरिवार शहर के विवेकानंदनगर में निवास कर रहे हैं। सोमवार को ज्यों ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई, इनका परिवार सुर्खियों में आ गया। कारण, डॉ. मोहन यादव दामाद हैं। ब्रह्मादीन की बेटी सीमा की शादी उनके साथ हुई है। दोनों परिवार दशकों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जुड़े हैं।

See also  यूफ्लेक्स कंपनी पर IT की रेड में हुआ खुलासा, 20 खातों में मिला 50-50 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन

अगस्त में आई थीं सीमा

बकौल विवेकानंद इस साल अगस्त में बहन सीमा यहां आई थीं। दो-तीन दिन बाद वापस चली गईं। पिछले वर्ष पिताजी की तबीयत खराब होने पर बहनोई अगस्त 2002 में घर आए थे। तीन भाइयों में सीमा अकेली बहन हैं।

विवेकानंद ने कहा कि बहनोई को सीएम बनाए जाने की घोषणा हम लोगों के लिए बड़ा तोहफा है। पैतृक गांव से लेकर शहर तक इसकी खुशियां साझा की जा रही हैं। रिश्तेदार, मित्र व शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...