Home Breaking News सोमालिया के पास जहाज MV LILA NORFOLK हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

सोमालिया के पास जहाज MV LILA NORFOLK हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर

Share
Share

मोगादिशु। सोमालिया तट पर एक मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ हाईजैक हो गया है। जहाज बीते दिन हाईजैक हो गया था, जिसके बाद उसपर भारतीय सेना कड़ी निगरानी रख रही है।

सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर चालक दल में 15 भारतीय सदस्य भी शामलि हैं। भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है।

युद्धपोत आईएनएस चेन्नई भेजा गया

जहाज के हाईजैक के बाद भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई स्थिति से निपटने के लिए जहाज की ओर बढ़ रहा है।

नौसेना के विमान गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और आईएनएस चेन्नई सहायता प्रदान करने के लिए निकल गया है। अन्य एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत विदेशी देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  सीएम की जनसभा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...