Home Breaking News आज बीजेपी में शामिल होगा ये पूर्व कैबिनेट मंत्री, लोकसभा चुनाव से पहले एक और साथी खोएगी कांग्रेस!
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

आज बीजेपी में शामिल होगा ये पूर्व कैबिनेट मंत्री, लोकसभा चुनाव से पहले एक और साथी खोएगी कांग्रेस!

Share
Share

नई टिहरी। प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै (Dinesh Dhanai) सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन करेंगे। रविवार को पूर्व मंत्री के नई टिहरी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। रविवार को आयोजित बैठक में सोमवार की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

पूर्व मंत्री के साथ सोमवार को देहरादून में उनके सैकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। अनुमान के मुताबिक लगभग 250 गाड़ियों का काफिला नई टिहरी से देहरादून के लिए रवाना होगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर दी गई हैं।

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि वह आज जो भी हैं अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं। ऐसे में उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं की राय जानी और अब वह भाजपा में भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही शामिल होंगे। नई टिहरी से कई कार्यकर्ता देहरादून में भाजपा कार्यालय में उनके साथ जाएंगे।

पूर्व मंत्री ने बनाई थी अपनी पार्टी

वर्ष 2019 में  प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कांग्रेस का साथ छोड़कर नया राजनैतिक दल उत्तराखंड जन एकता पार्टी बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने ऐसा किया भी। जनवरी 2020 में ही पार्टी का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए धनै ने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो गया है। उनके मुद्दे स्थानीय न होकर राष्ट्रीय स्तर के हैं।

See also  काउंटिंग से पहले उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका, गौतमबुद्ध नगर में विजय जुलूस निकालने पर लगी रोक
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...