Home Breaking News निर्मम हत्या: महिला के टुकड़े-टुकड़े कर लाश को थैलों में पैक कर जंगल में फेंका, सिर-हाथ और टांग अलग-अलग मिले
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

निर्मम हत्या: महिला के टुकड़े-टुकड़े कर लाश को थैलों में पैक कर जंगल में फेंका, सिर-हाथ और टांग अलग-अलग मिले

Share
Share

अमरोहा। यूपी के अमरोहा में महिला की निर्मम हत्या कर शव को दो बैग में भरकर फेंक दिया। हत्यारों ने मह‍िला के शरीर के 20 टुकड़े किए हैं। सड़क किनारे बैग पड़े देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो घटना की जानकारी हुई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि घटना को किसी अन्य स्थान पर अंजाम देकर शव यहां फेंका गया है।

यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर के पास की है। अमरोहा-नौगावां सादात रोड से गांव रजाकपुर के सामने से मंडी धनौरा रोड की तरफ रिंग रोड गुजर रहा है। यहां पुलिस पिकैट भी लगती है। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे लोग उधर से गुजर रहे थे तो गांव खेतापुर की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे सफेद रंग के प्लास्टिक के दो बोरे पड़े देखे। उन पर मक्खी उड़ रही थीं और कौवे भी आसपास बैठे थे।

शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्लास्टिक के दोनों बोरों को खोलकर देखा तो उनमें बैग थे। एक बोरे में धारीदार हरे रंग तो दूसरे में काले रंग का बैग था। बोरों में नीचे बैग तो उपर से किसी महिला के कपड़े भरे थे। पुलिस ने जब बैग खोले तो होश उड़ गए। दोनों बैग में महिला का कटा हुआ शव था।

किसी ने महिला की हत्या कर शव के एक या दो नहीं बल्कि 20 टुकड़े किए थे। गर्दन, सीना, बांह, हाथ, पैर सबकुछ कटे हुए थे। उन्हें दोनों बैग में भरकर यहां फेंका गया था। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

See also  कार मरम्‍मत के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज MLC विशाल सिंह चंचल समेत चार के खिलाफ

सीओ अंजलि कटारिया भी मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जानकारी ली। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब है। बैग में मिले कपड़े मृतका के माने जा रहे हैं। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक नौगावां सादात पंकज तोमर ने कहा क‍ि संभवत किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड भी पहुंचा

अमरोहा: महिला का शव बैग में मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। साथ ही डाग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया गया। परंतु कोई सफलता नहीं मिली। शिनाख्त के लिए जिले के साथ ही आसपास के जिलों के थानों में भी मृतका का फोटो भेजा गया है।

12 साल पहले भी इसी प्रकार मिला था महिला का शव

अमरोहा: महिला की निर्ममता के साथ हत्या करने की इस घटना ने अमरोहा के लोगों की 12 साल पुरानी याद ताजा कर दी है। 2012 में भी अमरोहा नगर में इसी प्रकार से महिला की हत्या कर शव फेंका गया था। गांधी मूर्ति के पास मिनी स्टेडियम की दीवार के किनारे काली पन्नी में लपेट कर शव को फेंका गया था उसके शरीर के भी कई टुकड़े किए गए थे। जबकि महिला का सिर एक सप्ताह बाद मुहल्ला बेरियान के नाले में मिला था। आज तक उस महिला की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...