Home Breaking News दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में खुद को बताया बेगुनाह
Breaking Newsअपराधदिल्ली

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में खुद को बताया बेगुनाह

Share
Share

रोहिणी जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद कैदी ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। मृतक कैदी की की पहचान मंगोलपुरी के जे ब्लॉक निवासी करतार सिंह (28) के रूप में हुई है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने खुद को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने की बात लिखी है।

करतार इस वजह से मानसिक रूप से परेशान था। इस मामले की जांच इलाके के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। करतार सिंह पर कुछ माह पहले मंगोलपुरी में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रोहिणी जेल भेज दिया था।

रोहिणी जिले के डीसीपी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात 10.30 बजे समयपुर बादली थाना पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने कैदी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

करतार सिंह ने चादर की सहायता से फंदा बनाकर खुदकशी की थी। इस घटना से जेल में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद जेल के अंदर कैदियों पर नजर रखने की व्यवस्था की खामी भी सामने आ गई है।

Cheap Web Design

See also  दो बच्चों से बारी-बारी किया कुकर्म, वही खड़े होकर दो लड़कों ने बनाए वीडियो; तीनों नाबालिग पकड़ाए
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बहराइच के राइस मिल में ड्रायर फटने से लगी आग, पांच मजदूरों की मौत, 3 की हालत नाजुक

बहराइचः जिले के दरगाह इलाके के राजगढ़िया रईस मिल के गोदाम में शुक्रवार...

Breaking Newsराष्ट्रीय

वीर सावरकर अपमान मामला : राहुल गांधी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द करने पर शुक्रवार को सुनवाई

नई दिल्ली। विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में इलाहाबाद...