Home Breaking News एक और डंकी फ्लाइट? दुबई से भारतीय यात्रियों की उड़ान को जमैका से वापस भेजा गया, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
Breaking Newsराष्ट्रीय

एक और डंकी फ्लाइट? दुबई से भारतीय यात्रियों की उड़ान को जमैका से वापस भेजा गया, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Share
Share

नई दिल्ली। कई भारतीय यात्रियों को लेकर दुबई से उड़ान भरने वाले चार्टर्ड विमान को जमैका की राजधानी किंग्स्टन से वापस भेज दिया गया, क्योंकि स्थानीय अधिकारी यात्रियों के दस्तावेजों से संतुष्ट नहीं थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि फ्लाइट और यात्रियों को दुबई लौटने का आदेश दिया गया था और वे सात मई को किंग्स्टन से रवाना हुए थे।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

प्रवक्ता ने कहा कि हम समझते हैं कि भारतीयों के साथ जर्मनी पंजीकृत एक चार्टर्ड उड़ान पर्यटन उद्देश्यों के लिए दो मई को दुबई से किंग्स्टन पहुंची थी। उनके पास पहले से होटल बुकिंग थी। स्थानीय अधिकारी पर्यटक के रूप में उनसे संतुष्ट नहीं थे। उड़ान और यात्रियों को मूल स्थान-दुबई लौटने का आदेश दिया गया। यात्री सात मई को किंग्स्टन से चले गए।

उड़ान में सवार थे 253 लोग

जमैका आब्जर्वर की रिपोर्ट में कहा गया है कि उड़ान में 253 विदेशी सवार थे और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया था। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय अधिकारी सुरक्षा खतरों और कानून के संभावित उल्लंघनों के लिए नियमित रूप से यात्री उड़ानों की जांच करते हैं।

See also  रोटरी क्लब ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः ध्वजारोहण व साँय में मनाया काईट फेस्टिवल
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...