Home Breaking News अलीगढ़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, 5 घायल
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

अलीगढ़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, 5 घायल

Share
Share

अलीगढ़। तालानगरी स्थित मनकामेश्वर स्टील्स फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। लोहा गलाने के दौरान भट्ठी में विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की जलकर मृत्यु हो गई।

पांच बुरी तरह से झुलस गए। इन्हें गंभीर अवस्था में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शव निकाले जा सके।

मलबे में कुछ और लोगों के भी फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते देर रात तक तलाशी अभियान चलता रहा। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास में फैक्ट्रियां होने के चलते क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। घटनास्थल और अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही।

यह फैक्ट्री तालानगरी के सेक्टर दो में प्लाट बी-71 व 72 में है, जिसमें स्क्रैप को गलाकर लोहे की सिल्ली बनाई जाती हैं। इसके मालिक मैरिस राेड स्थित दुर्गाबाड़ी निवासी बाबूलाल जैन हैं, जो मूलरूप से आगरा की लोहामंडी के बताए गए हैं। बाबूलाल करीब 20 वर्ष से यह कारोबार कर रहे हैं।

घटना शाम करीब सवा छह बजे हुई। उस समय भट्ठी पर 10 से अधिक मजदूर लोहा गला रहे थे। कुछ लोग स्क्रैप को इकट्ठा करने व अन्य कार्य कर रहे थे। तभी कोई ऐसा स्क्रैप भट्ठी में डल गया, जिससे तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई। काम कर रहे मजदूर फंस गए।

साथी मजदूरों ने पुलिस की मदद से पांच लोगों को बाहर निकलवाया। ये बुरी तरह से झुलस गए थे। कपड़े के साथ खाल तक जल गई थी। इनके नाम बारी मैन हरदुआगंज निवासी हरीशबाबू, हेल्पर सुमित सोलंकी, पप्पू पाल, क्रेन चालक धर्मेंद्र, आपरेटर एटा चुंगी निवासी कालीचरण हैं।

See also  क्या होगा जब किसी को लग जाए अलग-अलग कोरोना वैक्सीन? रिसर्च में यह आया सामने

रात करीब सवा आठ बजे आग बुझा ली गई। इसके बाद जवां क्षेत्र के सुनामई रायपुर निवासी सुभाष चौहान व हरदुआगंज क्षेत्र के भटौला निवासी सतीश ठाकुर को निकाला गया। तब तक उनकी मृत्यु हो गई।

डीएम विशाख जी. ने बताया कि घायलों को बेहतर उपचार कराया जा रहा है। हादसे का कारण की जांच कराई जा रही है। अलग-अलग टीमें राहत कार्य में लगी हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...