Home Breaking News यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, प्रेम मंदिर के संस्थापक जगद्‌गुरु कृपालु महाराज की बेटी की मौत, अन्य की हालत गंभीर
Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडा

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, प्रेम मंदिर के संस्थापक जगद्‌गुरु कृपालु महाराज की बेटी की मौत, अन्य की हालत गंभीर

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की रात सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई। कार और ट्रक के बीच यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर 8 किलोमीटर के बोर्ड के पास आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ। एक कैंटर ने दो कार सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायल और उनके साथी एक समूह में वृंदावन की यात्रा करके वृंदावन से दिल्ली वापस लौट रहे थे।  घायलों में दिल्ली के 35 वर्षीय दीपक, मथुरा निवासी 56 वर्षीय हंसा, 53 वर्षीय कश्मीरा, 40 वर्षीय जानूका और प्रतापगढ़ के 57 वर्षीय संजय मलिक शामिल हैं। वहीं द्वारका नई दिल्ली की विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी व कृष्ण त्रिपाठी शामिल हैं, जो प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरू कृपालु महाराज की बेटियां हैं।

विशाखा त्रिपाठी की मौत

जगद्गुरू कृपालु महाराज की बड़ी बेटी 65 वर्षीय डॉ. विशाखा त्रिपाठी को दिल्ली के अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि अपोलो हास्पिटल की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। अस्पताल के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक 69 वर्षीय डॉ. श्यामा त्रिपाठी और 67 वर्षीय डा. कृष्णा त्रिपाठी की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए

हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में आठ लोग घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेस-वे पर  8 किलोमीटर के बोर्ड के पास आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ। एक कैंटर ने दो कार सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था।

See also  बदमाशों के हौसले बुलंद, व्यापारी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जाँच में जुटी।
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

पहलगाम हमला: चरमपंथियों ने पर्यटकों पर चलाई गोलियां, 20 से अधिक लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने वाला आतंकी हमले के बाद...