Home Breaking News शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व महिला दिवस
Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडा

शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व महिला दिवस

Share
Share

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया विश्व महिला दिवस। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे म्यूजिकल चेयर, सोलो डांस ,ग्रुप डांस, सिंगिंग, रस्साकशी, बैलून ब्लास्ट, बैलून गेम्स और रेस का आयोजन किया गया। इसमें महिला स्टाफ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर उन्होंने कहा कि महिला दिवस समाज में महिलाओं के योगदान उपलब्धियों का मान्यता देने के अवसर के रूप में मनाया जाता है लेकिन इसका असली सार प्रतिदिन महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने में निहित है। सामाजिक प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और राष्ट्रीय विकास की आधारशिला के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण बताया।

विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने कहा कि हमें महिला और पुरुषों के मध्य भेद नहीं करना चाहिए क्योंकि हम सब इंसान हैं और हमें इंसान बनने की ज़रूरत है। महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ एक पीढ़ी को शिक्षित कर सकता है लेकिन एक महिला शिक्षित होती है तो वो कई पीढ़ियों को शिक्षित कर देती है।महिलाओं को पुरुषों की सहानुभूति नहीं बल्कि संवेदनाएं चाहिए क्योंकि दुनिया की 50 प्रतिशत आबादी को सशक्त करने से समाज सशक्त होगा और इस प्रकार देश सशक्त होता।

See also  8 राज्य, 100 गाड़ियां, 53 ठिकाने… कारोबारी समूहों पर IT विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

हे भगवान! बेजुबान को पहले रस्सी से ऑटो में बांधा, फिर घसीटते हुए ले गया, वीडियो हो रही वायरल

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में भांजे से नाराज मामा ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

 नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां...