Home Breaking News नोएडा के विंडसर कंपनी में तेज धमाके के साथ स्टीम बॉयलर फटा, 20 कर्मचारी हुए घायल
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा के विंडसर कंपनी में तेज धमाके के साथ स्टीम बॉयलर फटा, 20 कर्मचारी हुए घायल

Share
Share

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत सी-122, सेक्टर-63 स्थित विंडसर कंपनी में कपड़े प्रेस करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो स्टीम बॉयलर फटने से कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे टूट गए, जिससे कंपनी के कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं।

चोटिल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया

इनमें से 7 पुरुष व 1 महिला कर्मचारी (सचिन उम्र 18 वर्ष, कुलदीप उम्र 21 वर्ष, रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष) को सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाकी 12 कर्मचारियों (पंकज उम्र 26 वर्ष, मनोज पासवान उम्र 35 वर्ष, सुनीता उम्र 40 वर्ष, आशा रानी उम्र 27 वर्ष, भूमि उम्र 19 वर्ष, कल्प सिंह उम्र 19 वर्ष, प्रमोद उम्र 38 वर्ष, रजनीश उम्र 18 वर्ष, लोकेश उम्र 19 वर्ष, सतेंद्र उम्र 35 वर्ष, पुष्पेंद्र उम्र 27 वर्ष, अतुल उम्र 30 वर्ष) को निजी अस्पताल सेक्टर-63 में भर्ती कराया गया है।

सभी घायलों की हालत सामान्य है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कानून व्यवस्था कायम है। इस घटना में कोई जला/झुलसा नहीं है, न ही कोई आग लगी है। बॉयलर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।

अचानक दो धमाके हुए

फैक्ट्री प्रशासक दीक्षित ने बताया कि फैक्ट्री में कपड़े बनाए जाते हैं। हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर करीब 250 मजदूर कटिंग, स्टीमिंग और फिनिशिंग का काम कर रहे थे। अचानक दो धमाके हुए और बिल्डिंग के शीशे और फॉल्स सीलिंग टूट गई। एक स्टीम बॉयलर का वजन 27 किलो था।

See also  नोएडा: Insta पर दोस्ती फिर प्यार… दो लड़कियां अब शादी के लिए अड़ीं, थाने पहुंचकर बोलीं- हमारी शादी करा दें सर
Share
Related Articles
Breaking Newsएनसीआरनोएडा

आभार और आत्मविश्वास से बच्चे हर चुनौती को अवसर में बदलते हैं: ईएमसीटी का प्रेरक सत्र

आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को ईएमसीटी (ईथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) के तत्वावधान...