Home Breaking News TikTok Ban का असर, एंट्री मारी ZEE 5 के शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप HiPi ने
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यापार

TikTok Ban का असर, एंट्री मारी ZEE 5 के शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप HiPi ने

Share
Share

नई दिल्ली। चीनी शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok पर भारत में बैन के महज 48 घंटे के अंदर ही Zee 5 ने अपने शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप HiPi को लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने 1 मिनट तक के शॉर्ट वीडियो को क्रिएट कर सकते हैं। इस ऐप का भारत में सीधा मुकाबला Roposo, Chingari, Mitron जैसे भारतीय शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग ऐप्स से होगा। इस ऐप के जरिए यूजर्स क्रिएटिव कंटेंट क्रिएट कर सकेंगे। यह ऐप शुरू में फ्री में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध होगी। बाद में इसे भी Zee 5 की तरह ऐड सपोर्टेज फॉर्मेट के साथ इंटिग्रेट किया जा सकता है।

आपको बता दें कि बीते सोमवार को केन्द्र सरकार ने 59 ऐप्स को भारत में बैन करने का फैसला किया है। इन ऐप्स में लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग ऐप TikTok भी शामिल है। इस ऐप के भारत में 20 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स थे। सरकार के इस फैसले के बाद इस ऐप को Google Play Store और iOS ऐप स्टोर से रीमूव कर दिया गया। जिन यूजर्स के स्मार्टफोन्स में यह ऐप पहले से इंस्टॉल था वो भी इसके सर्वर को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

TikTok के बैन होने का सीधा फायदा भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म्स Roposo, Mitron और Chingari जैसे ऐप्स को हुआ है। इस समय Roposo 65 मिलियन डाउनलोड्स के साथ इस कैटेगरी में सबसे ऊपर बना हुआ है। Hipi के लॉन्च होने के बाद अन्य ऐप्स को इससे चुनौती मिल सकती है। साथ ही, TikTok के कंटेंट क्रिएटर्स को एक नया प्लेटफॉर्म मिलेगा।

See also  फिल्म सिटी के कंसेशन एग्रीमेंट को लेकर कल होगी बैठक

TikTok समेत जिन 59 ऐप्स को सरकार ने बैन किया है, उनमें ज्यादातर ऐप्स चीनी कंपनियं द्वारा ओन्ड किए जाते हैं। इन ऐप्स के जरिए यूजर्स डाटा प्राइवेसी का खतरा था। जिसे ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने इन ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया है। पहले भी TikTok को बैन करने की मांग उठ चुकी हैं। इस ऐप के कंटेंट्स को लेकर भी पहले कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...