नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व गन्ना शोध संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ( राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) नबाब सिंह नागर ने जनपद बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा के सेक्टर प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया।
बुलंदशहर नागर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए बताया की तीन बिंदुओं पर हमेशा ध्यान रखें 1-प्रवास २-संवाद और 3- बैठक नियमित रूप से बूथों पर प्रवास करें। सभी बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रभारियों से संवाद की स्थिति बनाए रखे। नियमित बैठकों का संचालन होना अति आवश्यक है। अपना मूल्यांकन हमें बूथ के आधार पर करना चाहिए। राष्ट्रप्रेम राष्ट्रभाव एवं देश को गौरवशाली बनाने के लिए ही भारतीय जनता पार्टी सदैव काम करती है। सरकार और जनता के बीच संगठन का कार्य एक सेतु के रूप में है। सभी को साथ लेकर चलना ही भाजपा की एक विशेषता है। कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता के अनुरूप कार्य करना चाहिए। कार्यकर्ताओं के विकास एवं निर्माण के लिए हमें काम करना चाहिए।
डिबाई विधायक डॉ अनीता लोधी राजपूत ने कहा भाजपा का संगठन “सेवा ही संगठन” के रूप में काम करता है। कोविड-19 में जनता का सहयोग देने का काम, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उसके लिए मैं डिवाई विधानसभा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को धन्यवाद देती हूँ। जिन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना काल में अपनी जान की परवाह भी ना करते हुए जनता की सेवा करना अपना पहला कर्तव्य समझा।
जिला अध्यक्ष भाजपा सिसोदिया ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक वैचारिक दल है। समाज में परिवर्तन लाना ही हमारा कार्य है। जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर कोरोना में और बढ़ा है। भाजपा हर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का काम करती है। श्री सिसोदिया ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व में हाईकमान से हमें जो भी दिशा निर्देश देंगे या जो भी कार्य हमें मिलेंगे हम उन्हें पूर्ण करने का हर भरसक प्रयास करेंगे। आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया एवं दिशा निर्देश दिए।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने की व संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संजय चौधरी जी, ठाकुर गिरिराज सिंह जी, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी ,रविंद्र डैनी ,अजय सागर , एडवोकेट राजवीर सिंह , लोकेंद्र सिंह , विकास वार्ष्णेय ,वीरेंद्र वार्ष्णेय , बीवी सिंह , उमेश शर्मा , नवाब सिंह गुड्डू, सतीश वाल्मीकि , महिपाल लोधी, अली अख्तर सानू ,विवेक वशिष्ठ चेयरमैन नरोरा, विपिन माहेश्वरी , नमन राठी, पी पी सिंह , चंद्रप्रभा वार्ष्णेय, अंकित राठी, मयंक वार्ष्णेय, भूपेंद्र लोधी ,चंद्रवीर सिंह लोधी, हेमराज सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा ,चेतराम सिंह लोधी आदि सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।